#धमाका_न्यूज: स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब पहुंचा शा कन्या स्कूल पुरानी शिवपुरी
शिवपुरी। दिनांक 15 8 2025 को रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की स्वतंत्रता दिवस शासकीय कन्या स्कूल पुरानी शिवपुरी के बच्चों के साथ मनाया। रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला ने बताया कई वर्षों से रोटरी क्लब पुरानी शिवपुरी कन्या स्कूल में कई कार्यक्रमों को आयोजित करता रहा है इस वर्ष भी 15 अगस्त बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें झंडा वंदन के उपरांत राष्ट्रीय गीत एवं देश भक्ति के गीतों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई इसके बाद रोटरी क्लब द्वारा स्कूल की मेधावी छात्राओं वंदना रजक, वैष्णवी राजपूत, संजना ,राधा रजक, नूर फातिमा ,तसलीमा, अदीबा को पुरस्कार प्रदान किए साथ ही प्रिंसिपल श्री अरविंद अवस्थी जी को सहयोग के लिए सम्मानित किया इसके बाद स्कूल की लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों को फल, बिस्किट, टॉफियों एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया कार्यकारिणी सदस्य दिलीप, मनीष, और दुष्यंत द्वारा सभी उपस्थित रोटरी सदस्यों का आभार किया अंत में सभी रोटरी सदस्यों एवं शिक्षक समूह के साथ स्वल्पाहार ग्रहण किया गया!
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें