Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: "पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता", विषय पर कार्यशाला के निर्णय के साथ प्रेस क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव का मनाया जन्मदिन

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रेस क्लब शिवपुरी के संरक्षक श्री प्रमोद भार्गव जी का जन्म दिवस उनके निवास पर मनाया गया। पत्रकार राकेश शर्मा ने बताया कि इसी अवसर पर एक बैठक कर वर्किंग कमेटी का गठन किया। जिसमें अगले माह प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों की जिला स्तरीय कार्यशाला होगी। जिसका विषय होगा पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को आमंत्रित करने पर सहमति हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार देवश्री माली से कराने का प्रस्ताव पारित किया। प्रेस क्लब  संरक्षक भार्गव  के निर्देश पर अध्यक्ष अनुपम शुक्ला जी और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा कल्याण कुटीर की सहमति से  वर्किंग कमेटी में इस प्रकार नियुक्ति की गई। सयुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र भुल्ले जी, उपाध्यक्ष फरमान अली, ब्रजेश तोमर, आरती जैन, महामंत्री विपिन शुक्ला, मुकेश जैन, रंजीत गुप्ता, सह सचिव राज कुमार शर्मा, लालू शर्मा, नरेश कुशवाह, कोषाध्यक्ष संजय ढींगरा, कार्यकारणी सदस्य तपन अरोरा, नेपाल सिंह, मनोज भार्गव, वीरेंद्र चौधरी बनाए गए।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129