इस अवसर पर 14 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खास बात ये रही कि बीती रात हुई बारिश ने सुबह अपने जज्बात पर काबू रखा जिससे गर्मी कम लगी लेकिन उमस के बीच मुख्य समारोह निर्विघ्न संपन्न हुआ।
79वां #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर
जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री श्री Pradhuman Singh Tomar ने 79वें #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय, माधव चौक, शिवपुरी में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोज में सहभागिता की।
बच्चों संग भोजन करते हुए उन्होंने आत्मीयता और अपनापन का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की शोभा और बच्चों के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं एसपी अमन सिंह राठौड़ ने भी बच्चों के साथ भोजन किया। डीईओ विवेक श्रीवास्तव और स्टाफ मौजूद रहा।
स्वास्थ्य विभाग में हुआ कार्यक्रम
इधर स्वास्थ्य विभाग जिला शिवपुरी के मुख्यालय पर सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्टाफ मौजूद रहा।
#healthdepartmentShivpuri
#CmhoShivpuri
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी श्री विवेक श्रीवास्तव को स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र मिला
शिवपुरी ,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए आज 15 अगस्त 2025 को शिवपुरी के प्रभारी मंत्री मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर शिवपुरी जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ विधायक कोलारस श्री महेंद्र सिंह यादव भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव ,समस्त जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे थे। उन्हें धमाका न्यूज शिवपुरी की ओर से हृदय से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हार्दिक बधाई।
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2025 #IndependenceDay2025 #shivpuri












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें