Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: जिले को "उड़ता शिवपुरी" बनने से रोकने में जुटे "शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़" की टीम ने "स्मैक" के विरुद्ध एक और धमाकेदार कारवाई को अंजाम दे डाला, झालावाड़ राजस्थान के तस्कर से पकड़ी 52 लाख की स्मैक

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले को "उड़ता शिवपुरी" बनने से रोकने में जुटे शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ की टीम ने बीते रोज स्मैक के विरुद्ध एक और धमाकेदार कारवाई को अंजाम दे डाला है। चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक गुना की तरफ से आने वाली स्मैक राउंड द विकेट राजस्थान से शिवपुरी आ रही है और यहां के युवाओं को मौत के रास्ते पर ले जा सकती है क्योंकि किसी भी अन्य नशे की अपेक्षा स्मैक की लत लगने के बाद उससे छुटकारा पाना कठिन होगा या फिर तड़पकर जान जाती है। हालांकि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पद भार संभालने के बाद ही एसपी अमन सिंह राठौड़ को नशे का नाश करने के निर्देश दिए थे तभी से लगातार नशे के सौदागर पकड़े जा रहे हैं। इसमें सिर्फ टिकिट वाले ही नहीं बल्कि बड़े सौदागर भी अब तक सलाखों के पीछे पहुंचाए जा चुके हैं। एसपी अमन सिंह राठौड़ कहते हैं कि हम लगातार कारवाई जारी रखेंगे। किसी के पास भी बड़े चेहरों की जानकारी हो तो हमें सूचना दे नाम गुप्त रखकर हम गुनहगार पकड़ेंगे। साथ ही नशे के विरुद्ध लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों की जागरूकता से ही नशे पर प्रभावी रोक लग सकती है। 
आइए देखते हैं कल क्या बड़ी कारवाई को दिया अंजाम
देहात थाना पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ का तस्कर 51 लाख रु. कीमत की 255 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। शिवपुरी शहर की बजाय तस्कर विलोकलां गांव में स्मैक खपाने पहुंचा था। पांच माह पहले भी शिवपुरी पुलिस झालावाड़ जिले के दो और बड़े स्मैक तस्करों को पकड़ चुकी है। तीन बड़े तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। तीनों तस्करों से पांच माह में कुल 1.65 करोड़ कीमत की स्मैक जब्त हुई है।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जिला झालावाड़ स्थित घाटौली थाने के ग्राम पाटरी निवासी नानूराम (38) पुत्र हीरालाल तंवर को शिवपुरी में 51 लाख रु. कीमत की 255 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा है। देहात थाना पुलिस को बुधवार को मुखबिर से पता चला कि एक व्यक्ति स्मैक खपाने आया है। देहात थाना टीआई जितेंद्र मावई पुलिस टीम के साथ दबिश देने विलोकलां गांव निकले। विलोकलां गांव में रोड पर पुलिया के पास खड़े व्यक्ति को घेराबंदी करके धर दबोचा। पकड़े जाने पर नानूराम तंवर की तलाशी लेने पर 255 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। देहात थाने में स्मैक तस्करी मामले का गुरुवार को  एएसपी संजीव मुले ने खुलासा किया।
स्मैक खपाने पहली बार बड़े भाई ने शिवपुरी भेजा
पुलिस के अनुसार बड़े भाई ने स्मैक तस्करी के लिए छोटे भाई नानूराम को पहली बार
झालावाड़ से शिवपुरी भेजा। इसी के चलते झालावाड़ का नानूराम तंवर 51 लाख की स्मैक खपाने के लिए पहली बार शिवपुरी आया था। पुलिस से बचने के लिए नानूराम तंवर निजी वाहन की बजाय यात्री बस से शिवपुरी आया और शहर की बजाय गांव में स्मैक खपाने पहुंचा।
झालावाड़ के ही दो तस्करों से अप्रैल में की थी पुलिस ने बड़ी खेप बरामद
* कोतवाली थाना टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने टीम के साथ 17 अप्रैल को झालावाड़ के ग्राम नीमखेड़ी निवासी गुलाबचंद (28) पुत्र पुरीलाल तंवर से 64.40 लाख की 232.05 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
* देहात थाना के पूर्व टीआई रत्नेश यादव ने टीम के साथ 15 अप्रैल को झालावाड़ जिले के घाटोली थाने के ग्राम नीचे की कोली गुलखेड़ निवासी रंगलाल पुत्र कंवरलाल मीणा से 50 लाख रु. कीमत की 208.80 ग्राम स्मैक पकड़ी थी।
पिछले साल झालावाड़ का ही रफीक भी स्मैक तस्करी में पकड़ा गया था
5 अप्रैल 2024 को देहात थाना पुलिस ने रफीक मोहम्मद (48) पुत्र हनीफ मोहम्मद निवासी खानपुर जिला झालावाड़ से 8.40 लाख रु. कीमत की 42 ग्राम स्मैक जब्त की।
स्मैक तस्करों के आगे के लिंक तलाश रहे हैं, कार्रवाई जारी रहेगी
राजस्थान के झालावाड़ जिले से तीन बड़े
तस्कर हम शिवपुरी में स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर चुके हैं। इन स्मैक तस्करों के आगे के लिंक हम तलाश रहे हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- अमनसिंह राठौड़, एसपी शिवपुरी
स्मैक तस्कर को जेल भेज दिया है, मामले की छानबीन कर रहे हैं
नानूराम तंवर को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।  नानूराम के खिलाफ पहले से कितने केस दर्ज हैं, इसे लेकर राजस्थान पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। उसके बड़े भाई की भी जानकारी जुटा रहे हैं।
जितेंद्र मावई, टीआई, देहात थाना शिवपुरी।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129