Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: देहात थाने से बमुश्किल दो सो मीटर की दूरी पर शहर के जानेमाने वरिष्ठ एडवोकेट हनुमंत निवासकार के घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार के कांच तोड़कर चुराने की कोशिश, आहट पर किया शोर तो भागे चोर, रात 12 बजे आ धमके चोरों ने पुलिस को दी खुलेआम चुनौती

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के जानेमाने वरिष्ठ एडवोकेट हनुमंत निवासकार के नीलगर चौराहा आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार कांच तोड़कर चुरा ले जाने की कोशिश चोरों ने अंजाम दे डाली है। देहात थाने से बमुश्किल दो सो मीटर की दूरी पर हुई इस घटना में गनीमत रही कि पड़ोसी जाग गए जिससे चोर कार छोड़कर भाग खड़े हुए। एडवोकेट निवासकार ने बताया कि घटना गुजरी रात गुरुवार शुक्रवार को रात 12 बजे की है। उनकी कार रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी थी। तभी कार के ड्राइविंग साइड का कांच अज्ञात चोर ने तोड़ा और गेट खोलकर जब उसे ले जाने की जुगत लगा रहा था तभी हमारे पड़ोसी को आहट हुई जिसने ललकारते हुए आवाज लगाई कौन है? तो चोर मौके से भाग निकला। बाद में देखा तो कार का कांच टूटा हुआ मिला। लोगों का कहना है कि रात 12 बजे का समय ऐसा है जब लोग जागते रहते हैं इसके वाबजूद चोरों का दुस्साहस पुलिस को किसी चुनौती से कम नहीं जान पड़ता। इसके अलावा सरेआम कांच तोड़ना सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला है। आजकल जब अधिकांश वाहन घर के बाहर ही खड़े किए जाते हैं ऐसे में एक एडवोकेट की कार के साथ हरकत अंजाम देने वालों को आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज तलाश करके पुलिस को ढूंढना चाहिए जिससे दोबारा कोई घटना न हो। पड़ोसी इस बात से हैरान हैं कि पुलिस, वकील से दुनिया खौफ खाती है, अपराधी नतमस्तक होते हैं इधर दूसरी तरफ एक वकील की कार थाने के पास असुरक्षित है तो हमारी क्या औकात!













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129