श्री मंशापूर्ण ज्योतिष
शिवपुरी 9993462153
● 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है इस दिन प्रातःकाल की सबसे शुभ घड़ी यानी ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:24 बजे से सुबह 05:07 बजे तक रहेगा, शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत शुभ माना गया है, यह समय अत्यंत शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक उर्जा से भरपूर माना जाता है, इस दौरान किए गए मंत्र जाप और साधना का असर कई गुना बढ़ जाता है, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के निम्न मंत्रों का जाप करने से लाभ मिल सकता है।
● ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः - यह मंत्र भगवान कृष्ण के वासुदेव रूप को समर्पित है, इसका जाप करने से मन की अशांति दूर होती है, जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है।
● ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा - यह मंत्र भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों को समर्पित है, इसका जाप धन, समृद्धि और प्रेम की प्राप्ति के लिए किया जाता है, यह मंत्र हमारी आत्मा को ऊर्जावान बनाता है।
● हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे - यह महामंत्र है जो भगवान कृष्ण और राम के नामों का जाप है, ब्रह्म मुहूर्त में इसका जाप मन को शुद्ध करता है, आध्यात्मिक जागृति लाता है और आंतरिक शक्ति बढ़ाता है।
● ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः - यह भगवान कृष्ण का बीज मंत्र है, इसका जाप जीवन में सफलता, आध्यात्मिक विकास और भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए किया जाता है, ब्रह्म मुहूर्त में इसका जाप मन को शांत करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है।
● ऊँ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।। - इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करने से बड़े से बड़ा संकट भी आपके पास नहीं आ सकता, यह मंत्र सभी संकटों से आपकी रक्षा करता है, इस मंत्र का जाप करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
● कृष्ण - श्रीकृष्ण का नाम अपने आप में एक शक्तिशाली मंत्र है, ब्रह्म मुहूर्त में इसका जाप करने से भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें