Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: कोर्ट रोड हुई वन वे, माधव चौक से गांधी चौक जाना है तो ठंडी सड़क से जाइए, आने के लिए कोर्ट रोड, थ्री व्हीलर पर रोक, व्यवसाई बोले, ट्रांसपोर्ट का सामान लाने दिन में दी जाए लोडिंग को दो घंटे की छूट

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में शहर की कोर्ट रोड एकाकी मार्ग यानी वन वे कर दी है। अगर आपको कोर्ट रोड, गांधी चौक से सब्जी मंडी आना होगा तो ठंडी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आपको माधव चौक की तरफ से आने की नहीं सिर्फ जाने की इजाजत होगी। इसी तरह कोर्ट, अस्पताल, कोतवाली की तरफ से आने वाले वाहनों को ठंडी सड़क से होकर माधव चौक पहुंचना होगा। ये व्यवस्था 21 अगस्त से प्रभावशील हो गई है। 
शिवपुरी एसडीएम आनंद राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण और ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव ने जिला प्रशासन के साथ हुई सड़क सुरक्षा बैठक के बाद ये नियम लागू करवाया है। इसलिए कोर्ट रोड को वनवे कर दिया गया है। 
यह प्लान यातायात के दृष्टिकोण से सराहनीय पहल है लेकिन इस वनवे प्लान में व्यवसायियों के ट्रांसपोर्ट के माल जो छोटे लोडिंग से आयेंगे उन्हें समय देना होगा।
प्लान बेहतर लेकिन दोपहर में दो घंटे मिले लोडिंग से माल लाने की इजाजत, झट खाली कर वापिस लौटे ऑटो
माधव चौक चौराहे से कोर्ट रोड होते हुए अस्पताल चौराहा, कोर्ट, कलेक्ट्रेट आदि स्थानों की ओर किसी भी प्रकार का कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। सिर्फ जो लोग पैदल जाना चाहेंगे, वही माधव चौक से कोर्ट रोड की तरफ जा सकेंगे। अगर कोई वाहन चालक माधव चौक से कोर्ट की तरफ जाना चाहता है तो उसे ठंडी सड़क होते हुए जाना पड़ेगा। इतना तो ठीक लेकिन अस्पताल चौराहे से माधव चौक की तरफ चार पहिया व दो पहिया जा सकेंगे यानी कि कोर्ट रोड पर हर तरह के तीन पहिया वाहन पूरी तरह से वर्जित रहेंगे, फिर चाहे वह सवारी आटो हो या फिर लोडिंग आटो वाहन। अगर यह तीन पहिया वाहन कोर्ट रोड पर चलते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस स्थिति मे कोर्ट पर पर स्थित दुकानों पर लोडिंग वाहन ना जाने के कारण दुकानों से लोड होकर माल नही जा सकता है और उससे भी अधिक गहरी बात दुकानदारों का वह माल जो लोकल ट्रांसपोर्ट से आता है वह भी नही आ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए एक या दो घंटे की तय अवधि ट्रैफिक के कम दवाब के समय तय की जा सकती है यानी कि ट्रांसपोर्टर के ट्रक दोपहर करीब 12 बजे तक खाली होते हैं उसके बाद नगर में माल ढुलाई की जाती है, इसलिए दोपहर में लोडिंग वाहनों, सामान ऑटो को दोपहर में एक या दो घंटे की छूट दी जाए तो व्यापारियों को राहत मिल सकती है और पूरे दिन सड़कों पर जाम भी नहीं लगा सकेंगे। जिस दौरान छूट दी जाए एक दो ट्रैफिक के जवान मौजूद रहकर देखने निकले की लोडिंग सड़क किनारे है या नहीं ? 
ठंडी सड़क पर भी मिले दो घंटे की छूट
ठंडी सड़क पर भी दिन में लोडिंग वाहन नहीं आएंगे जबकि ठंडी सड़क पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और गोदाम आदि हैं। इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दिन भर लोडिंग वाहनों का आना जाना लगा रहता है कल सभी व्यापारियों को अनाउंस करके बता दिया गया है कि सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक रोड पर कोई भी लोडिंग वाहन नहीं आएगा। लेकिन कोर्ट रोड की तरह दो घंटे बीच दोपहर में छूट देकर व्यापारियों को राहत दी जा सकती है, उनका नए प्लॉन को लेकर विरोध भी नहीं होगा। फिलहाल ठंडी सड़क को बन वे करने के चलते बुधवार की शाम एसडीएम राजावत ने नपा अमले सहित ट्रैफिक प्रभारी रणवीर यादव के साथ मिलकर कोर्ट रोड से ठंडी सड़क पर जाने वाले रोड से ठेलों को हटवा कर अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करवाया है।
सभी को देना होगा साथ तभी बदलेंगे हालात, विष तो पीना होगा
* नगर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से सभी परेशान हैं किसी भी मोड से आप निकल नहीं सकते। अघोषित ऑटो स्टैंड सड़कों को घेरे रहते हैं। अस्पताल चौराहा, माधव चौक, जनसंपर्क ऑफिस के पास थीम रोड, गुरुद्वारा के सामने राजेश्वरी मोड, जिला अस्पताल के सामने, एम एम चौराहे, झांसी तिराहा, कमलागंज पर अघोषित ऑटो के कब्जे से लोग परेशान हैं इनकी व्यवस्था भी की जाना आवश्यक है। 
* नंबरिंग करके पढ़ाये नियम का पाठ, ऑटो वालों को नंबरिंग करके नियम से खड़े होने के पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। नेताओं को भी गरीबी के गाने बंद करके समस्या का हल निकलवाना होगा। जो जरा सा कुछ कदम उठाने और बीच में आ जाते है।
* साथ ही रात को दिन में रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लाने के जाने के किराए भी तय होना आवश्यक है। मनमाने दामों से लोगों को राहत मिल सकेगी। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129