Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर के व्यवसायियों ने किए बाजार बंद, वन वे में आंशिक संशोधन को लेकर किया बंद, मौके पर पहुंचे एसडीओप संजयी, टी आई कृपाल, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर, व्यवसाई बोले, माधव चौक की तरफ से वाहनों को दें प्रवेश ठंडी सड़क से आए अस्पताल तरफ का ट्रैफिक, दोनों तरफ से टू व्हीलर को दिया जाए प्रवेश, अन्यथा होगा व्यापार चौपट, देखिए video

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के प्रमुख बाजार कोर्ट रोड पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय के बाद दो दिन से लागू वन वे व्यवस्था में आंशिक बदलाव की मांग को लेकर व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों की मांग है कि माधव चौक की तरफ से वाहनों को प्रवेश की इजाजत दी जाए जबकि अस्पताल चौराहे की तरफ से प्रवेश रोका जाए। इसी के साथ साथ दो पहिया वाहनों के प्रवेश को शुरू किया जाए उसे रोकने से व्यापार चौपट हो रहा है। व्यवसायियों ने दुकानें  बंद की और नारेबाजी शुरू कर दी। कपड़ा व्यापार संघ, रेडीमेड व्यापार संघ, बर्तन व्यापार संघ, किराना व्यापार संघ, मनिहारी व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने आज बंद बुलाया था। इनमें प्रमुख रूप से गौरव खंडेलवाल, विजय अरोरा, महेश सिंधी, मुकेश वशिष्ठ, डॉ संजीव ढींगरा, कपिल भाटिया, राधे अग्रवाल, रजनीश ढींगरा, अनूप , गोपाल सहित सैकड़ों व्यवसाई आंदोलन में शामिल थे। 
इस बात की जानकारी लगते ही एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव मौके पर टीम के साथपहुंचे। व्यवसायियों ने बताया कि माधव चौक से प्रवेश दिया जाए, हम वन वे के विरोधी नहीं है। चार पहिया, तीन पहिया का प्रवेश रोकें लेकिन दो पहिया वाहनों को दोनों तरफ से आने की इजाजत दी जाए। साथ ही जो पार्किंग व्यवस्था थी उसे बहाल किया जाए। हाथ ठेले बीच सड़क पर नहीं लगें ये ट्रैफिक अमले को देखना होगा। उनकी बात सुनने के बाद ट्रैफिक प्रभारी रणवीर ने फिलहाल माधव चौक से कोर्ट रोड और उधर अस्पताल चौराहा दोनों तरफ से दो पहिया वाहन का अस्थाई प्रवेश शुरू करवाया जिसके बाद व्यवसायियों ने दुकान खोल ली थी।
रणवीर बोले, बैठक में करेंगे फैंसला 
ट्रैफिक प्रभारी ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार और एसपी अमन सिंह की जानकारी में मामला लाने के बाद दो पहिया वाहनों के प्रवेश की इजाजत दे दी है जो अस्थाई है जिसे बैठक में व्यवसायियों से बातचीत के बाद निर्णय पर पहुंचाया जाएगा। ट्रैफिक प्रभारी का कहना है कि बैठक में व्यवसायियों का पक्ष रखा जाएगा उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा। 
दो पहिया पर रोक, न पार्किंग, न सुरक्षा
व्यवसायियों का कहना है कि बाजार में पैदल कोई ग्राहक कैसे आएगा। फिर वह अपने दो पहिया पार्क किधर करेगा। उसके लिए पहले बनाई पार्किंग खत्म कर दी गई हैं। सुरक्षा पर भी सवाल होंगे। मुख्य बात हमारा तो व्यापार ही चौपट हो जाएगा। 
लगे रणवीर जिंदाबाद के नारे
ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह जिंदाबाद के नारे लगाकर लोगों ने उन्हें माला पहनाई। साथ ही दो दिन से ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक अमले को भी व्यवसायियों ने माला पहनाई। 
सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य कौन ?
आज के बाजार बंद से ये साबित हो गया कि सड़क सुरक्षा समिति ने बाजार के व्यवसाई, प्रमुख पत्रकार , व्यापार संघ के पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है जिससे व्यापारियों की राय वन वे के निर्णय ने शामिल नहीं हो सकी। जो सदस्य शामिल थे उनको आज व्यवसाई कोसते दिखाई दिए। उनका कहना था जिन व्यवसाई की दुकान ही नहीं उनको आखिर कैसे शामिल किया गया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129