शिवपुरी। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव द्वारा आज शुक्रवार को बदरवास विकासखंड के संकुल केंद्र इंदार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हायर सेकंडरी स्कूल इंदार में कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित पाई गई। खास बात ये रही कि निरीक्षण के दौरान वे स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन, विरल माध्यम, आपतन कोण, परावर्तन कोण के बारे में समझाया। बदले में विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत खुश हुए और उनकी बातों को रूचिपूर्वक, ध्यानपूर्वक समझा, साथ ही बच्चो के शैक्षणिक स्तर और उपस्थिति व शाला में आई टी लैब, आई सी टी लैब, स्पोर्ट्स लैब को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था के प्राचार्य नीरेंद्र सिंह रघुवंशी की कार्य प्रणाली व शाला के संचालन और रख रखाव पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई। निरीक्षण के दौरान शाला में समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। उनके द्वारा त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्माण व शिक्षक डायरी का भी अवलोकन किया गया, साथ ही रिजल्ट 100% का लक्ष्य भी समस्त स्टाफ को दिया गया।
किया निःशुल्क साइकिलों का वितरण












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें