Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कोलारस इलाके में जब आई थी बाढ़, फंसे थे ग्रामीण, जान पर खेलकर लोगों की बचाने वाले आपदा नायक "गिरिराज" को "केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया" ने सम्मान स्वरूप भेंट किया "नया ट्रैक्टर", कई ग्रामों में पहुंचे द ग्रेट सिंधिया

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 22 अगस्त 2025। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, गुना सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शुक्रवार को कोलारस विकासखंड के ग्राम लिलवारा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। इस अवसर पर उन्होंने गाँव के आपदा नायक युवा गिरिराज प्रजापति को साहसिक सेवाओं के सम्मान स्वरूप एक नया ट्रैक्टर भेंट कर सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के दौरान गिरिराज ने अपने साहस और तत्परता से कई ग्रामीणों की जान बचाई तथा राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग किया था। उनके इस उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि संकट की घड़ी में गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जनसेवा हेतु प्रेरित करेगा।
श्री सिंधिया ने कहा कि भारत को ऐसे ही सपूतों की जरूरत है। जुग जुग जियो गिर्राज। यह ट्रैक्टर आपके जीवन में अपार सफलताएं लेकर आए। 
*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया शिवपुरी के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा, सौंपी लाखों की सहायता राशि
*सिंधिया ने प्रभावित परिवारों से मिलकर राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की, कहा– हर संकट में आपके साथ हूं"
कोलारस अपने संसदीय क्षेत्र के 4 दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आज कोलारस के विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में
पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार की टीम के साथ की सराहना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी और उनकी टीम की सिंध उफान में ग्रामीणों की मदद तत्परता से करने को लेकर मंच से सराहना की। 
*संगेश्वर, लगदा, लालपुर और बाँसखेड़ा गाँव का किया दौरा और सौंपी आर्थिक सहायता और दिया भरोसा
सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के आपदा प्रभावित संगेश्वर, लगदा, लालपुर और बाँसखेड़ा गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने
स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवज़ा दिलाने का भरोसा दिलाया साथ ही उन्होंने आपदा में हुए नुकसान की आर्थिक सहायता राशि भी प्रभावित परिवारों को वितरित की।
उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि मैं संकट के समय हमेशा आपके साथ खड़ा रहूँगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लालपुर गांव में जाकर बाढ़ दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला दुर्गेश दांगी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
*जान दांव पर लगाकर ग्रामीणों को बचाने वाले गिरिराज को सिंधिया ने 12 घंटे में भेंट किया ट्रैक्टर
केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बाढ़ प्रभावित लिलवारा गाँव के साहसी युवक गिरिराज को नया ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट कर अपना वचन निभाया। गिरिराज ने बाढ़ में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी और लगातार सेवा करते हुए उसका ट्रैक्टर गहराई में फँसकर बंद हो गया एवं इंजन भी नष्ट हो गया। 
इस साहसिक कार्य से प्रभावित होकर सिंधिया ने गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का आश्वासन दिया और महज 12 घंटे के भीतर गिरिराज को ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रदान उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
गिरिराज ने अपनी जान और साधन की चिंता न करते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इस बहादुरी और त्याग ने पूरे क्षेत्र के लिए उसे प्रेरणा का स्रोत बना दिया।
ट्रिपल इंजन सरकार की संवेदनशीलता और सिंधिया के प्रयासों से मिली लाखों की सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सिंधिया पहले भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। उनके प्रयासों से प्रभावित परिवारों को समय-समय पर आर्थिक सहायता, खाद्यान्न सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है।
अब तक कोलारस के प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को कई लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जा चुकी है। जिसमें से संगेश्वर में ₹39 लाख 30 हजार, लगदा में ₹21 लाख 23 हजार, लालपुर में ₹30 लाख 10 हजार और बाँसखेड़ा गाँव के करीब ₹15 लाख तक की सहायता राशि दी जा चुकी है।
आपदा के दौरान इन गाँवों में नकद सहायता के साथ-साथ अनाज, तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई है।
*जनसेवा और राहत, हमारी प्राथमिकता - सिंधिया
अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि यह मोदी सरकार, मोहन यादव सरकार और स्थानीय प्रशासन की तत्परता का परिणाम है कि हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुँच पाई।
मकान क्षति हो, खाद्यान्न का नुकसान या फसल की बर्बादी हर परिस्थिति में मुआवजा और राहत तुरंत दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार ने संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा की है।
केंद्रीय मंत्री के साथ आज भी पूरा स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद था। विदित रहे कि शिवपुरी जिले में आई इस विनाशकारी बाढ़ ने पिछले सात दशकों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कई गाँवों में सिंध नदी के साथ इंदार नदी के सैलाब ने जो तबाही मचाई है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दर्दनाक याद बन गई है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129