शिवपुरी। शहर में गणेश चतुर्थी समारोह को नई ऊंचाई तक ले जाने और चल अचल झाकियों के लिए फेमस श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के दो टुकड़े हो जाने की खबर है। यानि कि इस बार अनन्त चौदस पर गणेश पार्क कस्टम गेट से निकलने वाले चल समारोह के स्वागत के लिए एक मंच नही बल्कि दूसरे मंच का भी निर्माण किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो एक मंच जो 40 वर्षो से कस्टम गेट पर लगातार लग रहा है वह श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति का लगेगा वहीं दूसरी ओर श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह के पूर्व अध्यक्ष तेजमल सांखला द्वारा श्री गणेश सांस्कृतिक समिति गठित कर दूसरा मंच न्यू ब्लॉक चौराहा मस्जिद के सामने बनाया जाएगा। हालांकि अभी जिला प्रशासन से परमिशन होना शेष है।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनन्त चतुर्दशी तक श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति द्वारा विगत 40 वर्षों से गणेश समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें अंतिम दिन अनन्त चतुर्दशी पर भव्य मंच बनाकर बच्चों की डांस प्रतियोगिता के साथ चल समारोह में झांकिया निकाली जाती है। पिछले वर्ष श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति में हुए अंदरूनी विवाद के बाद अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत ने इस्तीफा व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया था। पिछले दिनों हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दो दिन पहले सह सचिव बृज दुबे ने भी इसी तरह से इस्तीफा ग्रुप पर भेजने के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। बताया जा रहा है कि फरवरी 2025 में तेजमल सांखला द्वारा श्री गणेश सांस्कृतिक समिति मिलते जुलते नाम की समिति बनाकर खड़ी कर ली है । जिसका मंच इस वर्ष लगाने की पूरी तैयारी कर ली है साथ ही श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति को तोड़कर उसमें से कई सदस्यों को शामिल कर लिया गया है।
पुलिस प्रशासन को करनी पड़ेगी मशक्कत
अनन्त चतुर्दशी के दिन जिस पुलिस प्रशासन को कस्टम गेट मंच पर व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाता है वही इस वर्ष उसी रोड पर दूसरा बड़ा मंच बनेगा ऐसी स्थिति में लाखों की संख्या में जनता का पहुंचना परेशानी खड़ी कर देगा।
झांकी निर्माताओ को होगा फायदा
श्री गणेश समारोह में दो मंच बनने का सबसे ज्यादा फायदा झांकी निर्माताओं, सुंदर पांडाल, सुंदर मूर्ति, सुंदर विमान, बैंड, ढोल तांशे, नृत्य प्रतियोगिताओ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को होगा जहा पहले एक ट्रॉफी मिलती थी वही इस बार दो दो ट्रॉफी व नगद पुरस्कार मिलेंगे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें