Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भाविप की विवेकानंद शाखा का संस्कृति सप्ताह, बाणगंगा स्थित पशु रक्षक संघ के पशु चिकित्सालय में की गौ सेवा, पशु दवा का वितरण एवं वृक्षारोपण, बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल के साथ आदिवासी बस्ती में भी किया कार्यक्रम

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा के संस्कृति सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर बाणगंगा स्थित पशु रक्षक संघ द्वारा संचालित पशु चिकित्सालय में किया गया गौ सेवा कार्य, पशु दवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम।
इस पुण्य कार्य के सफल संचालन हेतु
पशु रक्षक संघ के श्री राजकुमार जी मंगल एवं ललित गर्ग जी एवं उनकी समर्पित टीम का हृदय से आभार एवं साधुवाद।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती डॉली बंसल, जूली सोनी, रीता गुप्ता, रानी गोयल और परिषद के सदस्य श्रीमती निशा गोयल, रानू बंसल, शालिनी गुप्ता, स्वाति गुप्ता, पूनम गुप्ता, अपूर्वा गर्ग शाखा के अध्यक्ष अक्षत बंसल कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोगर और मनीष गुप्ता ,पवन सोनी, निशित गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा द्वारा संचालित  महिला सांस्कृतिक सप्ताह के तृतीय दिवस के अंतर्गत “शिवपुरी को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय (छिब्बर) शिवपुरी में संपन्न किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिवपुरी के इतिहास, संस्कृति, प्रमुख स्थलों एवं विशेषताओं से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। बच्चों के ज्ञान व उत्सुकता को देखकर विद्यालय परिवार एवं परिषद् के सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने नगर शिवपुरी की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व सामाजिक धरोहर से अवगत कराना था। परिषद् के पदाधिकारियों ने विजयी प्रतिभागियों को  उपहार मेडल, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया तथा सभी को नगर के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शाखा की महिलाओं द्वारा स्कूल की संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर , प्रिंसिपल श्री पवन उपाध्याय, एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमति सरिता बंसल को स्मृति चिन्ह दिया और उनको बहुत धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती छवी विरमानी , अपूर्वा गर्ग, पूनम गुप्ता, आरती गुप्ता और शाखा के सदस्य श्रीमती निशा गोयल, रानू बंसल, विनीता गुप्ता,स्वाति गुप्ता, रीता गुप्ता, जूली सोनी आदि सदस्य उपस्थित रहे शाखा के अध्यक्ष श्री अक्षत बंसल सचिव ca अखिल गोयल, C A विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
*भाविप की शाखा विवेकानंद द्वारा सहरिया छात्रावास में कराई मटकी फोड़ प्रतियोगिता और लिया एक बच्चे की पूरे वर्ष की पढ़ाई का दायित्व
भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा द्वारा चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन फतेहपुर स्थित सेवा भर्ती द्वार संचालित सहरिया वनवासी बालक छात्रावास में  सांस्कृतिक गतिविधियों का किया आयोजन। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं के बीच उत्साहपूर्वक "मटकी फोड़ प्रतियोगिता" का आयोजन हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को रोचक बनाया।
इसके साथ ही शाखा की ओर से उपस्थित जनों को पेन, रजिस्टर और बिस्किट वितरित किए गए। शाखा अध्यक्ष अक्षत बंसल ने बताया कि ये सांस्कृतिक सप्ताह पूर्णतः महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाता हैं। इस अवसर पर शाखा सचिव C A अखिल गोयल ने बताया कि इस अवसर पर शाखा ने एक बच्चे की शिक्षा के दायित्व लेने का निर्णय लिया है। 
महिलाओं द्वारा सेवा भारती के जिला अध्यक्ष श्री ओम बंसल जी एवं छात्रावास के अधीक्षक श्री मुकेश कर्ण जी का आभार प्रकट और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 
इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका- स्वाति गुप्ता,सह संयोजिका आंशी बंसल, रजनी गुप्ता, शालिनी बंसल, आकांक्षा जैन शाखा के सदस्य निशा जैन ,रिया तोंगर,रानू बंसल, विनीता गुप्ता, अपूर्वा गर्ग ,आरती गुप्ता शाखा के अध्यक्ष, सचिव  कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर शाखा के सदस्य आकाश गुप्ता, C A विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, हर्षित बंसल, जीतू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129