Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: अपने पिता की पुण्यतिथि पर अपना घर पहुंचे एडवोकेट संजीव बिलगैयाँ, प्रभु जी को कराया भोजन, साथ में जन्माष्टमी कार्यक्रम में लिया भजन आनंद

शनिवार, 16 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी में प्रभुजियों का निवास स्थल अपना घर आश्रम (बांसखेड़ी) शिवपुरी विशेष सेवा भाव स्थल का केंद्र बिंदु है, जहां सेवा भावी भावना रखने वाले लोग अक्सर जाते रहते हैं। आज यहां जन्माष्टमी का आयोजन भी किया गया था। इसी बीच जब शिवपुरी के वरिष्ठ अभिभाषक संजीव बिलगैया अपने पिता जी श्री रामानंद बिलगैयाँ (सेवानिवृत्तISS) की तृतीय पुण्यतिथि पर वहां पहुँचे तो आनंद की दोहरी अनुभूति हुई।
उन्होंने प्रभु जी को भोजन भोग प्रसादी कराईं और जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के भजन के आनंदित पल का लाभ भी लिया।
संजीव ने कहा, आज अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर अपना घर के प्रभुजियों की सेवा कर अपने आपको धन्य समझ रहा हूं। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129