शिवपुरी। शिवपुरी के इतिहास में पहली बार "अपनाघर गौशाला" पर गौसेवकों द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर गौमाताओ के लिए अद्भुत 56भोग का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सेवा भावी नगर के लोग शामिल हुए। साथ ही गौशाला परिसर में तुलादान प्रारम्भ हुआ।
इस तरह आयोजित हुआ अनूठा छप्पन भोग का आयोजन, समझिए
अक्सर हमने मंदिरों में छप्पन भोग के आयोजन देखे हैं लेकिन अपना घर गौशाला परिसर मेंआज गौमाता के 56भोग का आयोजन मिसालबन गया। इसे खास बनाने के लिए मुख्य यजमान सांसद प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लाडले राकेश गुप्ता वनस्थली, पवन कुमार जैन (पी एस), अजय जैन चौधरी, अशोक अग्रवाल डेयरी वाले, सचिन जैन पत्तेवाले, रामप्रकाश नीखरा घनश्याम अग्रवाल, कपिलगुप्ता लुकवासा वाले, शिवशंकर सेठ, श्रीमतीबबीता संजू जैन (पत्तेवाले), लवलेश जैन चीनू एवं मोनू प्रधान पत्रकार एवं टेंट व्यवसाई कपिल सहगल छप्पन भोग सिर पर रखकर सर्वप्रथम कृष्ण भगवान की पूजा की फिर सभी ने गोलोक का भ्रमण किया। जिसमें समाजसेवियों और गौसेवकों, डॉक्टरऔर पत्रकार विपिन शुक्ला, एडवोकेट संजीव बिलगैया, पत्रकार अशोक अग्रवाल, राजू यादव आदि शहर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति के बीच बैंड बाजों के गौ लोक भ्रमण कराया गया। सभी उत्साह पूर्वक नाच गानों सहितकार्यक्रम के भागीदार बने। तत्पश्चात सभी बन्धु छप्पन भोग लेकर गौमाता की होदियों पर पहुंचेजिसे उनके लिए तैयार सानी में मिलाया। सभी यजमानों और गणमान्य नागरिकों ने गोलोक में गौमाता की आरती कर गोलोक के द्वार खोले,जिसके बाद सैकड़ों गौ वंश होदियों तक आया और प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। ये अदभुद ब्रजभूमि जैसा नज़ारा देख सभी बन्धु हतप्रभ नजर आए।
गौशाला परिसर में तुलादान प्रारम्भ हुआ
तुलादान की भी अब गौ शाला ने शुरुआत हो गई है। जो स्वास्थ एवं धनधान्य की कामनार्थ कराया जाता है। आज पहले दिन जिन्होंने तुलादान कराया उनमें निम्न लोग शामिल थे।
1_श्रीमती रिंकी राजकुमार गोयल गौसेवक
2_दिनेश जैन समाजसेवी
गौशाला परिसर में दिया गया दान
1_पण्डित विनोद शास्त्री 21000/_
2_डॉ रत्नेश जैन 11000/_
3_श्रीश्याम भक्तमंडल 11000/_
4_डॉ आर एस गुप्ता 5100/_
5_घनश्याम गुप्ता जी तिघरी वाले 21पंखे गौ परिसर हेतु
6_श्रीजी सेवा समिति 11पंखे
7_राजेन्द्र बंसल 11पंखे
8_मनीष गुप्ता कंप्यूटर गैलरी 2 पंखे अपना घर गौ शाला के मुख्य किरदारों में शामिल समाजसेवी रमेश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र सेठ ने आम जन के नाम जारी अपील में विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रातः काल एक बार जरूर गौशाला पधारकर गौसेवकों की सेवा प्रकल्प देखें और बच्चों को साथ लाएं जिससे उन्हें सद्कार्य की प्रेरणा मिले।

















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें