#धमाका_न्यूज: स्वतंत्रता दिवस पर अ भा कायस्थ महिला इकाई ने किया पौधारोपण
शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर अखिल भारतीय कायस्थ महिला इकाई की अध्यक्ष शिवानी भटनागर एवं महामंत्री नीलम श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयास से वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया पेड़ों की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए वृक्षारोपण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 शिवपुरी में किया गया वृक्षारोपण में आमला शहतूत नीम अशोक शीशम के पौधे लगाए गए। पौधारोपण में विशेष रूप से विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना शर्मा उपस्थित रही। श्रीमती सुनीता गौड़ रश्मि श्रीवास्तव भारती कुलश्रेष्ठ कल्पना सक्सेना नूतन श्रीवास्तव ने प्राचार्य का सम्मान किया। सीमा श्रीवास्तव सुचिता भटनागर पूजा रायजादा ऋचा श्रीवास्तव ज्योति सक्सेना कामना सक्सेना सुधा श्रीवास्तव उषा श्रीवास्तव आदि ने अपने उद्बोधन में अलग-अलग पेड़ों का महत्व बताया । नीलम श्रीवास्तव में अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ लगाना सरल है लेकिन उसकी देखरेख कर पाल पोसकर बड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है। आभार प्रदर्शन शिवानी भटनागर द्वारा किया गया। सुनीता गौड़ ने कहा कि समय-समय पर आप सबके सहयोग से सामाजिक कार्य करते रहेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें