Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद का सांस्कृतिक सप्ताह शुरू

मंगलवार, 19 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह के प्रथम दिवस के  अंतर्गत  दिनांक 18 अगस्त को “मंडाना आर्ट प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार उन्मुख कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मेडिकल कॉलेज के पीछे, C M Rise School के पास में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से हुई।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बालिकाओं को मंडाना आर्ट के अंतर्गत कोस्टर आर्ट एवं फ़्रीज़ मैगनेट निर्माण का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की ओर उन्मुख करना था। लगभग दो घंटे के इस रचनात्मक सत्र में प्रतिभागी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया।
इस कार्यशाला में प्रशिक्षण का संचालन सुश्री पूजा जादौन द्वारा किया गया, जिन्होंने मंडाना आर्ट की बारीकियों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
सत्र के अंतर्गत शाखा की महिलाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उन्हें पारंपरिक कला के संरक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु उपयोगी कौशल प्राप्त हो सका। इस पहल का उद्देश्य न केवल स्थानीय परंपरागत कला को प्रोत्साहित करना है, बल्कि महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी है।
मंच का सफल संचालन महिला संयोजिका श्रीमती स्वाति  मंगल द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती राधिका मंगल,सोनम जैन, अंकिता जैन, काजल बिंदल,अलका सांखला ने मंडाना आर्ट के महत्व एवं उसके माध्यम से स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं शाखा की सक्रिय महिला सदस्य श्रीमती निशा गोयल, विनीता गुप्ता, रानू बंसल, आकांक्षा जैन ,शालिनी बंसल,जूली सोनी आदि महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला में सहभागी बालिकाओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
शाखा अध्यक्ष श्री अक्षत बंसलजी, सचिव का अखिल गोयलजी, कोषाध्यक्ष श्री गोविंद तोंगरजी, सीए विजय गुप्ताजी, श्री मनीष गुप्ताजी, श्री अभिषेक जैन, श्री पवन सोनी आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्शाई। 
भारत विकास परिषद सदैव ऐसे आयोजन कर समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा, संस्कृति एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के लिए संकल्पित है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129