शिवपुरी। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शहर के गणेशा ब्लेस्ड स्कूल और खेल परिसर स्टेडियम में आयोजित की गई। बता दें कि स्टेडियम यानि खेल परिसर के अलावा शहर के गणेशा ब्लेस्ड स्कूल में ही एक मात्र राइफल शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र मौजूद है। आज यहां संभाग भर के प्रतियोगी एकत्रित हुए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्रशेखर बेमटे ने बताया कि राइफल शूटिंग प्रतियोगिता मैं शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, गुना की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री महेन्द्र सिंह तोमर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया। सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सबको अनुशासन से खेलने का उन्होंने संदेश दिया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में खेल परिसर स्टेडियम में यादवेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम और गणेशा ब्लेस्ड में इंदरजीत सिंह पाल और उनकी टीम ने शानदार तरीके से सम्पन्न कराया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्री बसंत शर्मा, अजय बाथम, राघवेंद्र रघुवंशी, राजू जाट, हनी सिंह, याक़ूब सिद्दीकी, सदाशिव भार्गव, प्रधुम्न भार्गव, दीपक मांझी, श्वेता गुप्ता, श्वेता जैन विनय रावत, अभिषेक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें