शिवपुरी। जिले में चेहल्लुम के ताजिए पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में निकाले गए। पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। खास बात ये रही कि एसपी अमन सिंह राठौड़ खुद चौकस थे और टीम के साथ स्थान बदल बदलकर टीम का होंसला बढ़ाते नजर आए। इधर नगर के कई इलाकों में देर रात से मंगलवार की शाम तक सिलसिलेवार बिजली गुल रही। लोगों का अनुमान था कि ताजिया ऊंचाई के होने से बिजली के तार काटे गए होंगे लेकिन धमाका न्यूज शिवपुरी को मिली जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी ने किसी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए कई इलाकों की बारी बारी से बिजली गुल की थी जिससे लोगों को उमस में गर्मी से परेशान होना पड़ा। सोशल साइड पर लोग गुस्से का इजहार करते रहे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें