शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के ग्राम झिरी निवासी ग्रामीण बीते रोज शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी अमन सिंह राठौड़ से गुहार लगाई कि उनके ग्राम का आदतन अपराधी टकले बाबा पुत्र प्रेम गिर निवासी झिरी ने युवाओं को नशे का आदि बना दिया है। वह गांव में खुले तौर पर गांजा, चरस, अफीम, स्मैक आदि की विक्री करता है। जिससे झिरी ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग नशीले पदार्थ खरीदते हैं, जिससे युवक व बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। युवकों व बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ रहे हैं। नशे की लत लगने पर चोरी, राहजनी आदि की घटनाएं करने लगे हैं। विदित हो कि पिछले दिनों ही झिरीं में श्री भैरों बाबा मंदिर एवं मारई वाले श्री हनुमान जी मंदिर से घण्टे चोरी किये जा चुके हैं (कीमत लगभग 50,000/-रू), सूने घरों से अनाज चोरी किये जा चुके हैं, विद्युत केवल काट कर चोरी कर ली गई हैं।
लगातार बिगड़ रहे हालात
हालात यह हो गए हैं कि स्मैक व अन्य नशा करने वाले व्यक्ति अश्लील गालीगलोंच करते हैं, महिलाओं व बच्चियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसते हैं। आपत्ति करने पर झगड़ा मारपीट करने आमादा हो जाते हैं।
आदतन अपराधी से ग्राम में खौफ
यह कि टकले बाबा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उसके विरूद्ध पुलिस थाना पोहरी में एकाधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, वह जेल भी जा चुका है। इसके बाबजूद वह खुलेआम स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ, सामग्री विक्रय करता है।
पोहरी पुलिस नहीं करती कारवाई
पुलिस थाना पोहरी में अनेक बार सूचना देकर कार्यवाही करने के अनुरोध किये जा चुके हैं परन्तु समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय अभिभावक अत्यधिक चिंतित, व्यथित एवं आक्रोशित हैं। ऐसी स्थिति में जिला स्तर से त्वरित व प्रभावी परिणाममूलक कार्यवाही करवाया जाना वांछित है। इसी प्रत्याशा में यह आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। सविनय अनुरोध है कि आदतन अपराधी टकले बाबा द्वारा ग्राम झिरी में खुले आम की जा रही गांजा, चरस, अफीम, स्मैक आदि की विक्री पर रोक लगवाये जाने एवं समस्या का स्थायी समाधान करवाये जाने की कृपा करें।
दस दिन बाद आंदोलन












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें