#धमाका_न्यूज: शहर के कोर्ट रोड पर एसडीएम राजावत और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा को उतरना पड़ा, दोपहर को किनारे लगवाए ठेले, शाम को फिर घेरी सड़क, आखिर कब, कैसे बदले शहर की सूरत
शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड पर आज एसडीएम राजावत और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा को उतरना पड़ा। शायद ट्रैफिक पुलिस अब पहले की तरह मुस्तैद नहीं और नगर के हर चौराहे पर अघोषित ऑटो स्टैंड, बाजार में सड़क पर कब्जे, बैंक के आगे अवैध पार्किंग, फुटपाथों पर कब्जे, बीच सड़क और ठेले, दिन में भारी वाहनों की नगर में इंट्री का परिणाम है कि अब कमान एसडीएम को हाथ में लेनी पड़ रही है। हालांकि हवाला दिया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा बैठक में निर्णय हुआ है। खैर जो हो रहा है अच्छा है फिलहाल आज दोपहर को एसडीएम ने ठेले सड़क किनारे लगवाए जो शाम को फिर बीच सड़क पर ही नजर आए। इधर जनता को भी समझना होगा कि वो नगर को सुधरवाना चाहती है या कारवाई शुरू होते ही गरीबों का गाना गाने लग जाती है। आखिर प्रशासन करे भी तो क्या।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें