Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: दून स्कूल का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दून स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में अपना दबदबा दिखाया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शासन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें दून स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल के खेल प्रशिक्षक सुप्रसिद्ध क्रिकेटर समी खान ने बताया कि दून स्कूल के  विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है।
स्कूल की संचालक डॉक्टर खुशी खान ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दून स्कूल हमेशा से ही विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता आया है।
*संभाग स्तरीय चयनित विद्यार्थी:
- क्रिकेट (गर्ल्स):
- तनीषा खान
- सिमरन कौर
- क्रिकेट (बॉयज):
- लक्ष्य भार्गव
- आहिल खान
- अरण्य रघुवंशी
- स्केटिंग:
- गुरबख्श सिंह
- फुटबॉल:
- हाशिम खान
- हैदर कुरैशी
- तैराकी:
- तनीषा खान
- आहिल खान
स्कूल प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में शिवपुरी जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि दून स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में आगामी प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रहे हैं जिनमें भी वे  उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129