शिवपुरी। दुर्गा सामुदायिक समिति खनियाधाना की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 14 अगस्त 2025 में नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा आत्मनिर्भर संगठन का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके बाद 15 अगस्त को विशेष आमंत्रण पर लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेगे।
ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत, राज्य भर में सामुदायिक संगठनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के विभिन्न साधनों से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों से दुर्गा CLF खनियाधाना की ग्रामीण महिलाओं ने राज्य को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाई है।
*दुर्गा संकुल स्तरीय संगठन जिला शिवपुरी
दुर्गा मॉडल संकूल स्तरीय संगठन (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024’ में 5 वर्ष से अधिक पुराने संगठनों की श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर नारी शक्ति के रूप में उभरी हैं, जिन्होंने कृषि, पशुपालन, उद्यमिता, एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। दुर्गा CLF में 218 स्वयं सहायता समूह (SHGs) बैंक क्रेडिट लिंकज से जुड़ चुके हैं, जबकि 2,862 सदस्य बीमा कवरेज से लाभान्वित हो रहे हैं। वित्तीय अनुशासन, नियमित बैठकों और 100% निर्णय प्रक्रिया के पालन ने इसे एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया है।
*महिलाएं इनमें निभा रही सक्रिय भूमिका
दुर्गा CLF ने सामाजिक विकास और समावेशन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संगठन की महिलाएं पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर गाँवों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सीआरपी दीदियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए पोषण पर विशेष फोकस किया गया है। पोषण वाटिकाओं की स्थापना से पारिवारिक पोषण स्तर में सुधार आया है, वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में घर-घर शौचालय निर्माण और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा दिया गया है।
जेंडर समावेशन के तहत बदलाव दीदी और बदलाव मंच जैसे अभिनव प्रयास से संगठन ने स्थानीय स्तर पर महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में सशक्त किया है। दुर्गा CLF एक समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) भी संचालित करता है, जहाँ महिलाओं को आजीविका और नेतृत्व से जुड़े विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस पुरस्कार की घोषणा के बाद जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन शिवपुरी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है और कहा है
दुर्गा CLF मॉडल CLF की अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को 14 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया इसके बाद, वे इस 15 अगस्त को विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगी। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल संगठन के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए भी गर्व का विषय है
*दुर्गा संकुल स्तरीय संगठन खनियाधाना की शुरुआत
दुर्गा CLF की शुरुआत वर्ष 2011 में वर्तमान जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन शिवपुरी के नेतृत्व में हुई थी । वर्तमान में इसके अंतर्गत 325 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 4109 महिलाएं सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें