Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में उठाए थे तीन युवक दिनेश लोधी, अजय लोधी, केपी लोधी, दिनेश की हुई सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित नशा मुक्ति केंद्र में मौत, प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, परिजनों ने आरोप लगाकर किया चक्का जाम, बोले, जिन पुलिस कर्मियों ने पकड़ा, मारपीट की उन पर केस दर्ज कर करो गिरफ्तार, नहीं चाहिए मजिस्ट्रियल जांच

सोमवार, 18 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित प्रदेश के सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मामोनी गांव निवासी दिनेश लोधी 24 साल के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दिनेश लोधी, अजय लोधी और केपी लोधी को रविवार शाम 6 बजे हिरासत में लिया था। उनमें मृतक शामिल था। जब पुलिस पूछताछ के लिए तीनों को शिवपुरी ला रही थी तभी दिनेश और अजय नशे के आदी होने के कारण पुलिस ने उन्हें खिन्नी नाका स्थित नशा मुक्ति केंद्र में साढ़े 8 बजे भर्ती करा दिया था। रात करीब ढाई बजे दिनेश को उल्टियां हुईं और उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में एसपी अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि मामले को हमने गंभीरता से लिया है। तत्परता से सच्चाई सामने लाने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने मामले की मजिस्ट्रेशियल जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम पैनल
द्वारा किया जा रहा है जो भी दोषी होगा उसी अनुसार कारवाई की जाएगी, फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रहे है।
परिजनों ने किया जाम, बोले दोषी पुलिस वालों पर केस दर्ज करो, गिरफ्तार किया जाए
इधर घटना को लेकर मृतक के परिजन
कोतवाली आ धमके फिर पोहरी चौराहे पर
जाम लगा दिया है। जिनका आरोप है कि मृतक
दिनेश लोधी नशे का आदि नहीं था। उसकी मौत पुलिस के कारण हुई है।
इसलिए जिन पुलिस कर्मियों ने उनको उठाया, मारपीट की उन पर केस दर करके गिरफ्तार
किया जाए। हमको मजिस्ट्रियल जांच नहीं
चाहिए।
बाइक चोरी के आरोप में उठाया था युवक को
पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ महीनों में शिवपुरी से 12 से अधिक बाइक चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने कुछ चोरी की बाइक के साथ कुछ संदिग्धों को पकड़ा था। चोरी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ का दौर जारी है इसी क्रम में उक्त कारवाई भी हुई थी। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि नशे के आदी होने के कारण दो युवकों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129