Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कोतवाली पुलिस के विरोध में मृतक युवक दिनेश लोधी की मौत के मामले को लेकर पोहरी चौराहे पर लगाया गया जाम खत्म

सोमवार, 18 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस के विरोध में मृतक युवक दिनेश लोधी की मौत के मामले को लेकर पोहरी चौराहे पर लगाया गया जाम खत्म हो गया है। सरपंच अंतर सिंह के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी अमन सिंह राठौड़ की हुई बातचीत के बाद चक्का जाम खुल गया है। पीड़ित पक्ष की मांग थी कि पीड़ित
परिवार की महिला को उचित योग्य सरकारी नौकरी दी जाए, आर्थिक मदद प्रदान की जाए, कोतवाली के जिन पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ा था उनके विरुद्ध निलंबन की कारवाई की जाए। जिस पर
एसपी ने मजिस्ट्रियल जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की बात दोहराई साथ ही उक्त मांगें मान ली जिसके बाद चक्का जाम खत्म हो गया है। इस मामले को सुलझाने में एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, शिवपुरी एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, पोहरी एसडीपीओ आनद राय, पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129