Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता "दिनेश वशिष्ठ"

शनिवार, 23 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश वशिष्ठ को जिला निर्वाचन कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश संगठन मंत्री डॉ संजय कामले के निर्देशानुसार दिनेश जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यों को संपादित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आपको जिला निर्वाचन कार्यालय में कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें तत्काल अपना दायित्व ग्रहण कर अपने जिले में जिला निर्वाचन कार्यालय के समक्ष अपनी बात को तथ्यात्मक तरीके प्रस्तुत कर जिले में चुनाव मतदाता सूची, EVM से संबंधित कार्य, एवं बैठकों में शामिल होकर इससे संबंधित कार्यों का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने उन्हें बधाई दी है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129