Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: नवजात को जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाने नर्स ने उफनते नाले पर लगाई छलांग, Mandi Nurse kamla Viral Video

शनिवार, 23 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Mandi Nurse kamla Viral Video: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नर्स बहादुरी की मिसाल पेश करते दिख रही है। सोशल मीडिया पर उसका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह एक बीमार बच्चे तक पहुंचने के लिए उफनती धारा को पार करती दिख रही है। घटना सुधार पंचायत के चौहारघाटी की है। वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद नर्स की अदम्य हिम्मत की लोगों ने तारीफ की है। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में फ्रंट लाइन वर्कर्स के सामने आने वाले खतरों को लेकर चिंता भी जताई है।
            (देखिए वायरल video)
दरअसल टिक्कर गांव की रहने वाली स्टाफ नर्स कमला के पास एक कॉल आया कि एक 2 महीने के बच्चे की हालत नाजुक है, उसको जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाना है, तो बिना देरी कमला घर से निकल पड़ी। बीच रास्ते में एक उफनता हुआ नाला मिला जिसमें बारिश का पानी रफ्तार से बह रहा था, लेकिन कमला ने जान की परवाह किए बिना कूद कर उस नाले को पार किया। नाला पूरे उफान पर था और पानी इतनी तेजी से बह रहा था कि रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बहा ले जा सकता था लेकिन उसने हार नहीं मानी और डर के आगे जीत है सोचकर नाला पार किया फिर बच्चे को जाकर इंजेक्शन लगाया। सोशल मीडिया पर नर्स कमला की जमकर तारीफ हो रही है।
इस घटना के बारे में बात करते हुए, कमला ने मीडिया साथी को बताया कि वह सुधार पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जा रही थीं, तभी उन्हें एक दो महीने के बच्चे को जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाने के लिए एक जरूरी फोन आया। लगातार भारी बारिश के कारण इलाके के पैदल पुल बह जाने के कारण, अपने ड्यूटी स्टेशन तक पहुंचना उनके लिए रोजमर्रा की लड़ाई बन गई है, जिसके लिए उन्हें अक्सर लगभग चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129