Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी पहुंचे सिंधिया, ग्वालियर में हुआ द ग्रेट सिंधिया का हुआ जोरदार स्वागत, मीडिया से की बात, सुनिए

गुरुवार, 21 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  संसद सत्र की समाप्ति के बाद कुछ देर पहले ग्वालियर पहुंचे जहां उनका आतिशी स्वागत किया गया उसके बाद शिवपुरी में प्रवेश कर चुके है। इसके पहले ग्वालियर में उन्होंने कहा कि जब भी ग्वालियर आता हूं, कार्यकर्ताओं और प्रियजनों का स्नेह और बढ़ा हुआ ही पाता हूं... मेरे ग्वालियर के इस आत्मीय सत्कार का मैं सदैव ऋणी रहूँगा।
शिवपुरी शाम को आ रहे सिंधिया 
आप ग्वालियर से आज शिवपुरी आकर अपने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चार दिवसीय दौरा करेंगे। इसके पहले ग्वालियर में मीडिया से सिंधिया ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से हर उस ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे जो बाढ़ से प्रभावित हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार मुश्किल समय में हर व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का हर संभव प्रयास करती है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और सेना की टीमों को तैनात किया गया था, और राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तक तैनात किया गया। 
सिंधिया ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र में एक दिन बिताया और सभी कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि चाहे वे दिल्ली में रहें या ग्वालियर में, वे लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129