Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर रवीन्द्र ने रिश्वत लेते पकड़ी गई पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव एवं सहायक अजय तिवारी को किया निलंबित

बुधवार, 6 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक अजय तिवारी को भी निलंबित किया है। आपको याद होगा कि बीते रोज महिला एवं बाल विकास परियोजना नरवर के अंतर्गत पदस्थ पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव को लोकायुक्त संगठन ग्वालियर द्वारा 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। यह रिश्वत आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती के एवज में मांगी जा रही थी। प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव और परियोजना नरवर के सहायक वर्ग-3 अजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने दोनों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए यह निर्णय लिया और कहा कि इस प्रकार का कृत्य शासन की छवि को धूमिल करता है तथा शासकीय सेवा की मर्यादा के विरुद्ध है। निलंबन मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना, पिछोर नियत किया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम न केवल चेतावनी है बल्कि आने वाले समय में अनुशासनात्मक सख्ती की भी शुरुआत मानी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129