शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास से भगवान गणपति जगह-जगह पंडालों, मंदिरों तथा घरों में विराजमान हुए भक्त सुबह शाम भगवान गणपति जी की भक्ति में लीन हैं, गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के नारों को सुनकर ऐसा लगता है जैसे सारा शहर धर्ममय में हो गया हो, इस वर्ष गणेश उत्सव को और भी भव्य बनाने के लिए उत्सव समिति दो जगह मंच बनाकर नगर की प्रतिभाओं कलाकारों मूर्तिकारों की कला को निहारकर उन्हें सम्मानित करेगी, पहला मंच पूर्व की भांति कस्टम गेट पर ही लगेगा जबकि इस समिति से अलग हुए कार्यकारिणी के वरिष्ठ लोगों द्वारा दूसरा मंच श्री गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक नरहरि चौराहा पर बनाया जावेगा इस समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन पत्तेवाले, तरुण अग्रवाल, गोपाल गौड व श्याम सुंदर राठौर महासचिव चिर परिचित मंच संचालक जिनकी आवाज सुनने को नगर लालायत रहता है महेंद्र रावत होंगे जबकि सचिव सौरभ सांखला रहेंगे।
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक इस बार सभी प्रायोजकों को एक लाख से अधिक के नकद पुरस्कार विभिन्न प्रतियोगिताओं में वितरित करेगी प्रतियोगिता के अतिरिक्त नृत्य के सभी प्रतिभागियों को मंच से ही सम्मानित किया जावेगा, सभी गणेश मंडलों का भी समिति मंच से सम्मान करेगी समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने सभी झांकी निर्माता नृत्य प्रतियोगियों सामाजिक संगठनों व निशुल्क खान-पान स्टॉल लगाकर अपने नगर को चार चांद लगाने वाली संस्थाओं से सहयोग की अपील की है गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक पर प्रथम बार मंच अवश्य बना रही है । मंच अवश्य नया है पर अनुभव तो पुराना ही है।
*लाखों रुपए के पुरस्कारों की होगी बरसात
समिति के प्रचार सचिव ब्रज दुबे एवं वरुण भार्गव ने बताया है कि जिला मुख्यालय पर स्थानीय नरहरी चौराहा न्यू ब्लॉक पर भव्य मंच बनकर श्रीगणेश सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में मुख्य समारोह रात्रि 8 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीनियर/जूनियर नृत्य प्रतियोगिता, ग्रुप एवं सोलो डांस के प्रतिभागी निर्णायकों के समक्ष अपनी रोचक प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा चल और अचल झांकी भी इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर लाखों रुपए के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे जिसमें चल झांकी के लिए नगद राशि 21000, द्वितीय 11000 एवं तृतीय 7100, सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राशि 11000, द्वितीय 7100 एवं तृतीय 5100 रुपए, अचल झांकी में प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय 4100 एवं तृतीय 3100 रुपए, पांडाल प्रतियोगियों में 5100, द्वितीय 3100 एवं तृतीय 2100 रुपए, नृत्य प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय 2500 एवं तृतीय 1500 रुपए, नृत्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 एवं तृतीय 1100 रुपए, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम 5100, द्वितीय 2100 एवं तृतीय 1100 रुपए नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही आकर्षक बैंड एवं ढोल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में शील्ड एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
*यहां कराए पंजीयन
मीडिया प्रभारी राजू यादव (ग्वाल) ने बताया है कि श्री गणेश सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीयन आवश्यक रूप से कराए ताकि उन्हें पुरस्कृत किया जा सके। पंजीयन के लिए रवि मोबाइल, राठौर मोहल्ला छावनी मो.9144993006, सन्नी ग्राफिक्स एवं कंप्यूटर, जल मंदिर, के पास मो.9425488840, कृष्णा ज्वेलर्स, प्रगति बाजार हलवाई खाना, दिनेश गर्ग मो. 7000757505 एवं ग्वालियर वापयलास स्थित होटल मातोश्री गोपाल गौड मो.9827261899 से संपर्क किया जा सकता है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें