शिवपुरी। बगीचा सरकार पर कसम खाने वाले 18 पार्षदों ने आज जूलूस निकाल कर इस्तीफे दिए तो जनता ने उन्हें सर आंखों पर बिठा लिया। माला पहनाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया। ढोल के साथ जब रास्ते में नगर पालिका ऑफिस आया तो पार्षदों ने दंडवत प्रणाम किया और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कुछ देर बैठे और फिर कोई इस्तीफा लेने नहीं आया तो हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। फिर जब तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा और एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला इस्तीफा लेने आए तो पार्षदों ने मना किया और बोला कि हम अपना इस्तीफे कलेक्टर को ही देंगे जब उपाध्यक्ष पति रामजी व्यास ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी से फोन पर बात की तो कलेक्टर चौधरी बोले कि मैं बाहर हूं अभी और आने में देर होगी। जिसके बाद पार्षदों ने एडीएम शुक्ला को इस्तीफे दिए।
पार्टी और महाराज की छवि कर रही खराब
जनता ने 18 इस्तीफा देने वाले पार्षदों का आज जोरदार समर्थन किया। लोग बोलते नजर आए की इतने विरोध के बाद तो नपाध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। अध्यक्ष को ना तो महाराज की चिंता है और न ही अपनी पार्टी की दोनों की छबि ख़राब कर रही हैं अध्यक्ष।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें