* अध्यक्षता करेंगे बालकल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा
* दोपहर 3 बजे कमला हैरीटेज के विशाल सभागार में होगी "पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता" विषय पर कार्यशाला
शिवपुरी। जिले में पत्रकारों के हितों के लिए सन 1990 से स्थापित शिवपुरी प्रेस क्लब की कार्यशाला में मुख्य अतिथि बतौर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर होंगे जबकि अध्यक्षता बाल कल्याण आयोग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा करेंगे। "पत्रकारिता में कम होती संवेदनशीलता" विषय पर आयोजित कार्यशाला 12 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से होटल कमला हेरीटेज रेलवे स्टेशन रोड शिवपुरी के विशाल सभागार में होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिले भर के मीडिया साथियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब शिवपुरी के पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया जाएगा। गौरतलब है की प्रेस क्लब शिवपुरी का गठन वर्ष 1990 में हुआ था उस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाशवासी बड़े महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया ने भी प्रेस क्लब के कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। कार्यशाला को लेकर सभी तरह की जिम्मेदारियां जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को सौंप दी गई है। प्रेस क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव, अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, विपिन शुक्ला मामा, वीरेन्द्र भुल्ले, मुकेश जैन, फरमान अली, संजय ढींगरा, राकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, नेपाल बघेल, वीरेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र शर्मा, देवेंद्र समाधियां, बृजेश तोमर, आरती जैन, बबीता परमार ने सभी साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें