Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, पीएम मोदी और सीएम डॉ यादव के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचे और हर घर में उज्जवल भविष्य की किरण जगमगाए

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अशोकनगर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अशोकनगर विधानसभा के पड़रिया व चंदेरी विधानसभा के मढ़ी महिदपुर में 2 नए विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास कर क्षेत्र की प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान की। इन उपकेंद्रों से क्षेत्र के 12 मोहल्ले और 5 गाँवों के हजारों लोग सीधे लाभान्वित होंगे, जिससे यहाँ रहने वाले मेरे बच्चों की पढ़ाई, स्थानीय उद्योगों की तरक्की और आमजन के जीवन में नई आशा का संचार होगा। सिंधिया ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचे और हर घर में उज्जवल भविष्य की किरण जगमगाए।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129