Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: अग्रवाल समाज के नवीन अध्यक्ष बने सुमत गुप्ता

सोमवार, 29 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी रविवार को गठित हुई। जिसमें अध्यक्ष सुमत गुप्ता, महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिंकेश ठेईया चुनाव के बाद विजय घोषित किए गए है। मत पेटियां से निकले मतों के आधार पर अध्यक्ष पद पर अनुभवी सुमत गुप्ता 135 वोटों से विजयी रहे। उन्होंने प्रांशुल अग्रवाल को हराया। वहीं महामंत्री पद पर कुलदीप जैन ने आर्यन गोयल को मात दी। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिंकेश ठेईया ने मनीष गुप्ता को 12 वोटों से पराजित किया।
(चुनाव में विजय हुए अध्यक्ष सुमत गुप्ता अपने साथियों के साथ देर रात मां राज राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने पहुंचे)
दरअसल पिछले 3 साल से अग्रवाल समाज के चुनाव आपसी सहमति के आधार पर हो रहे थे। लेकिन इस बार 9 पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच सहमति बन गई लेकिन तीन पद अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने से इनके लिए चुनावी प्रक्रिया अपनायी गई। जिसमें 1497 वोटर में से 1157 ने वोटिंग में भागीदारी की और इस तरह 75 फ़ीसदी वोटिंग के आधार पर मत पेटियों की गणना के बाद देर शाम 6 बजे विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी विष्णु पिपरघार, सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप गोयल और मनोज अग्रवाल द्वारा कर दी गई। 
इन तीन पदों पर किसे मिले कितने वोट जानिए
अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला सुमत गुप्ता और प्रांशुल अग्रवाल के बीच रहा। जिसमें सुमत गुप्ता को 639 वोट हासिल हुए। जबकि प्रांशुल अग्रवाल 504 मत ही हासिल कर सके। इस तरह 135 वोट से सुमत गुप्ता विजयी घोषित किए गए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला रिकेश टैड्या और मनीष गुप्ता के बीच रहा। इस चुनाव में रिंकेश गुप्ता 12 वोटों से जीत हासिल करने में सफल रहे। रिकेश को 574 और मनीष को 562 वोट मिले। जबकि महामंत्री पद पर
आर्यन गोयल और कुलदीप जैन के बीच सीधा मुकाबला था और इस चुनाव में कुलदीप जैन ने बढ़त हासिल कर चुनाव अपने नाम कर लिया। कुलदीप जैन को तीनों पदाधिकारी में सर्वाधिक 662 वोट मिले। जबकि आर्यन गोयल को 476 वोट मिले, इस तरह 186 वोट के अंतर से महामंत्री पद पर कुलदीप जैन चुने गए।
इन 9 पदों पर पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध सहमति से जीते
अग्रवाल समाज में पुरुष और महिलाओं को अलग-अलग पद दिए जाते हैं। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर मनीष अग्रवाल, सह मंत्री पद पर वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री पद पर मनीष गुप्ता आपसी सहमति से निर्विरोध जीते। जबकि महिलाओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर अंजु गोयल, महामंत्री पद पर संगम अग्रवाल, सह मंत्री पद पर पूजा अग्रवाल और प्रचार मंत्री पद पर रेनू गोयल विजयी रहीं।
पिछले साल तक 21000 रु. अध्यक्ष पद के लिए थी नामांकन बोली, इस बार 51000 रुपए हुई फिर भी करना पड़ा मतदान से चुनाव
समाज ने पिछले साल अध्यक्ष पद के लिए 21000 रु., अन्य पदों के लिए 11000 रु. और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 1100 रु. की राशि नामांकन के लिए निर्धारित कर रखी थी लेकिन इस बार समाज की जनरल मीटिंग जब सभापति पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल समाज श्री जितेंद्र जैन गोटू कीअध्यक्षता में आयोजित हुई तो उसमें प्रस्ताव आया कि अध्यक्ष पद के लिए 51000 रुपए, अन्य पदों के लिए 21000 रुपए कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2100 रुपए न्यूनतम राशि निर्धारित हो, ताकि समाज में अधिक नामांकन फॉर्म ना आएं, लेकिन यह प्रक्रिया तब नगण्य नजर आई जब इतनी राशि बढ़ाने के बाद भी चुनाव की नौबत आ गई। हालांकि पूर्व अध्यक्ष रीतेश चौधरी सहित कुछ लोगों ने राशि घोषित हो जाने के बाद चुनाव अधिकारी से विरोध जताया, लेकिन यह मान्य नहीं हुआ और सीधे चुनाव हुए। कुल मिलाकर अधिक राशि नामांकन के लिए करने के बाद भी समाज के युवाओं और वरिष्ठ जनों में पदाधिकारी बनने के लिए खासा उत्साह देखा गया।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129