Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव की चरस और स्मैक तस्करों के साथ पार्टनरशिप, उनके गुर्गे भी इसमें शामिल, पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने लगाए सनसनीखेज आरोप, video

सोमवार, 29 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव की चरस और स्मैक तस्करों के साथ पार्टनरशिप है। उनके गुर्गे भी इसमें शामिल हैं। रेत खनन में भी उसका हाथ है, ये सनसनीखेज आरोप कांग्रेस से पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने उन पर लगाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल की मौजूदगी में फायर झोंके। विधायक कैलाश ने कहा कि हाल ही में जो 6 करोड़ की चरस कोलारस में पकड़ी गई थी उन तस्करों के साथ विधायक महेंद्र यादव एवं उनके नजदीकियों  की पार्टनरशिप थी। रेत के अबैध व्यपार से लेकर क्षेत्र में हो रहे अबैध कार्यो में विधायक शामिल है। बिना जनप्रतिनिधि के संरक्षण के ऐसे बड़े काम संभव नहीं है। पुलिस को सब पता है लेकिन कोई काले पानी  न भिजवा दे इसलिए वह कोई कारवाई नहीं करते।
               (देखिए video)
ये बोले महेंद्र यादव
इस मामले में विधायक महेंद्र यादव  का कहना है कि कांग्रेस अपने पाप हम पर डाल रही है। चरस तस्कर के कांग्रेसियो के साथ फोटो भी वायरल हुए है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129