Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: कलाकार अंकित सक्सेना के श्री श्याम इवेंट्स ने दी नवरात्र के मौके पर "ढोलिडा गरबा नाइट 2025" की परिणय वाटिका में शानदार प्रस्तुति, मीडिया पार्टनर धमाका न्यूज शिवपुरी ने दी आयोजकों को बधाई, "भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा", डीजे पर बजा तो आसमान छू गया आयोजन

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में 24 सितम्बर की शाम यादगार लम्हे लेकर आई जब नवरात्र के मौके पर "ढोलिडा गरबा नाइट 2025" का शानदार आयोजन परिणय वाटिका में किया गया। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था तो वहीं संभ्रांत परिवार की माता, बहिनों और बच्चों ने जमकर गरबा किया। ये आयोजन श्री श्याम इवेंट्स की प्रस्तुति थी जिसने लगातार चौथे साल "ढोलिडा गरबा नाइट 2025" में इंदौर और आगरा से आए कलाकारों के साथ शहर के लगभग 1200 से ऊपर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जिन्होंने पूरा आनंद लिया।
भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा और उत्साह छू गया आसमान
कार्यक्रम में वैसे तो हर पल उत्साह देखने मिला लेकिन इसी बीच जब डीजे पर "भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा" बजा तो प्रतिभागियों का उत्साह आसमान छू गया और सभी जमकर गरबा के रंग में रंग गए।
            (देखिए जय श्री राम video)
पुरस्कारों की लगी झड़ी 
कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों के उत्साह वर्धन के लिए नगर के प्रायोजकों की और से गिफ्ट भी प्रदान किए गए जिसमें बेस्ट ड्रेस रश्मि विरमानी ने जीता जबकि बेस्ट कपल और बेस्ट डांडिया आदि के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। 
इनकी रही मुख्य भूमिका
जिले की ख्यातनाम श्री श्याम इवेंट्स के डायरेक्टर अंकित सक्सेना, समाजसेवी रेणु अग्रवाल, युवा आयुष सक्सेना, सेठ होंडा के संचालक विनायक सेठ, टेकरी सदर बाजार स्थित पीसी ज्वेलर्स के संचालक, वाना कॉफी की संचालक किरण उप्पल, निकेतन शर्मा, अंशुल सक्सैना, आयुषी सक्सेना, अभिषेक शर्मा, योग गुरु सुभाषिनी आचार्य, मधु कुशवाह, सौम्या अग्रवाल, अनु मित्तल, विनी शुक्ला और उनकी टीम ने इस विशाल ढोलिडा गरबा नाइट 2025 का सफल आयोजन किया।
आसमान छू गया उत्साह
इस गरबा को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। जोरदार प्रैक्टिस के बाद उन्होंने प्रस्तुति दी जो देखते ही बन रही थी। विधायक देवेंद्र जैन के सुपुत्र सक्षम जैन ने भी मंच छोड़कर जोरदार डांडिया की प्रस्तुति दी।
लगातार चौथी सफल प्रस्तुति
बता दें कि शिवपुरी में बीते तीन सालों से "श्री श्याम इवेंट्स" "ढोलिडा गरबा नाइट" का आयोजन करता आ रहा है और इस बार  "ढोलिडा गरबा नाइट 2025"  की व्यापक तैयारियां की गई थी जो धरातल पर अंकित सक्सेना और उनकी टीम ने जोरदार ढंग से उतारी। इस तरह ये चौथा सफल आयोजन रहा। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव और उनकी टीम को सुरक्षा का दायित्व सौंपा था जो पूरी टीम ने निर्विघ्न सफल कराया। इसमें एएसपी सुधीर मुले, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, अजाक एसडीपीओ अवनीत शर्मा आदि की भी सराहनीय भूमिका रही। शर्मा परिवार सहित मौजूद थे। जबकि विहिप नेता विनोद पुरी, नरेश ओझा ने भी कार्यक्रम में उपस्पथिती दर्ज करवाई। 
मीडिया पार्टनर था आपका फेवरेट मामा का धमाका डॉट कॉम
किसी भी आयोजन को सफल बनाने के लिए मीडिया की प्रमुख भूमिका रहती है। इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की महत्वपूर्ण
जिम्मेदारी मामा का धमाका डॉट कॉम के कंधों पर थी। जिसके चीफ एडिटर विपिन शुक्ला अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने शहर के मीडिया साथियों के आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया। खास बात ये रही कि आयोजक मंडल ने 
इस बार के गरबा की रौनक को और बड़े स्तर तक पहुंचाने के लिए मीडिया पार्टनर “मामा का धमाका डॉट कॉम” का चयन किया था जिसने आयोजन को हिट करने में पूरी ताकत झोंक दी। मीडिया पार्टनर धमाका न्यूज शिवपुरी ने आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई दी।
इस टीम को बधाई
इस गरबा नाइट को जादुई बनाने के लिए पूरी टीम जी-जान से जुटी थी जिसमें आयुष सक्सेना, सुभाषिनी आचार्य, निकेतन शर्मा, अंशुल सक्सेना, आयुषी सक्सेना, रेनू अग्रवाल, अनु मित्तल, किरण उप्पल, अभिषेक शर्मा, गुंजन गुप्ता, मधु कुशवाहा, चेतना वर्मा, आयुषी शर्मा, सौम्या अग्रवाल, हर्षिता राजपूत, साथ ही शानदार डांस कोरियोग्राफी WDS अजय चिराग की टीम ने पूरी भूमिका अदा की। कार्यक्रम में सीधी विनायक हॉस्पिटल के संचालक गण, डॉ सुनील सक्सेना, गुप्ता टाइल्स के संचालक अभिषेक शर्मा के साथ नगर के जानेमाने पत्ता व्यवसाई कपिल जैन, मोहन मेडिकल के संचालक वैभव गुप्ता भी मौजूद थे। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129