Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: जिला अस्पताल में लगेगी "एमआरआई मशीन", विधायक देवेन्द्र कुमार जैन ने लिखा था पत्र, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल मयंक अग्रवाल ने दी स्वीकृति रोगी कल्याण समिति लगाए से लगवाए मशीन, आयुष्मान एवं वी.पी.एल. हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी विधायक देवेन्द्र कुमार जैन ने जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों एवं मेडिकल कॉलेज में एम.आर.आई जाँच एवं उपचार की आधुनिक सुविधा प्रारंभ करने को लेकर सरकार को पत्र लिखा था। जिसके जवाब में अच्छी खबर सामने आई है।  लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल, मध्यप्रदेश की ओर से विधायक जैन को इस सुविधा के शुभारंभ की जानकारी दी गई है कि शिवपुरी जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन की स्थापना रोगी कल्याण समिति द्वारा लगाई जाए। इससे उम्मीद जागी है कि अब शिवपुरी जिले के रोगियों को बेहतर जांच और उपचार के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा व आमजन को बड़ी राहत प्रदान करेगा। बता दें कि उक्त संबंध में जारी पत्र में रोगी कल्याण समिति को साल 2018 में भी निर्देश दिए गए थे। 
ये पत्र जारी हुआ है
संचालनालय
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल, मध्यप्रदेश
क्र./अस्प.प्रशास./2025/1513
भोपाल, दिनांक 23/09/2025
प्रति,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला शिवपुरी,
मध्यप्रदेश
विषयः-जिला चिकित्सालय शिवपुरी में आयुष्मान एवं वी.पी.एल. हितग्राहियों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में अनुबंधित संस्था द्वारा एम. आर. आई. की सुविधा दिए जाने के संबंध में।
सन्दर्भ:-1.आपका पत्र क्र. अस्प. प्रशा./2025/10673 शिवपुरी, दिनांक 21.08.2025
2. माननीय विधायक श्री देवेन्द्र कुमार जैन, विधान सभा क्षेत्र-25 शिवपुरी का पत्र क्र./437 शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
3. मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के आदेश क्रमांक एफ10-5/2018/सत्रह/मेडिकल भोपाल दिनांक 29-05-2018.
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि, संदर्भित क्रमांक 02 के माध्यम से शिवपुरी जिले के रोगियों/हितग्राहियों की सुगम जांच तथा उपचार हेतु एम. आर. आई. जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय शिवपुरी में प्रारंभ किये जाने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है।
उक्त अनुक्रम में लेख है कि पूर्व में संदर्भित आदेश क्रमांक 03 के द्वारा विभाग ने रोगी कल्याण समिति के दिशा-निर्देश 2018 जारी किये गये है, दिशा-निर्देशों में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति के उल्लेखित दायित्व एवं कार्य विवरण अनुसार रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कंडिका 12.19 के अनुसार कार्यवाही की जा सकती है।
(मयंक अग्रवाल)
संचालक अस्पताल प्रशासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्यप्रदेश
भोपाल, दिनांक 23/09/2025
क्र/अस्य प्रशास/2025/151+
प्रतिलिपि- सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
1. निज सहायक, माननीय विधायक श्री देवेन्द्र कुमार जैन, विधान सभा क्षेत्र-25 शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
2. आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, भोपाल, म.प्र.।
3. मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल, म.प्र.।
4. क्षेत्रीय, संचालक, स्वास्थ्य सेवाये, ग्वालियर संभाग ग्वालियर, म.प्र.।
5. कलेक्टर/अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
संचालक अस्पताल प्रशासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्यप्रदेश
#Shivpuri #DistrictHospital #MRI #HealthUpdate #dhamaka 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129