Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर बस में लाई जा रही आतिशबाजी विस्फोटक सामग्री जब्त

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
करैरा। पुलिस ने आज यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर बस में लाई जा रही विस्फोटक सामग्री आतिशबाजी जब्त कर की है। बुधवार को करैरा पुलिस ने 3 बोरी जब्त की जिनमें विस्फोटक सामग्री फुलझड़ी, अनार, सुतली बम मौजूद थे उसे बस सहित जब्त कर केस दर्ज किया है। 
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई को सुचना मिली थी कि झांसी से करैरा आ रही बस में विस्फोटक सामग्री लाई जा रही है जो जानलेवा साबित हो सकती है। इस सूचना पर जब पुलिस ने बस को रोका और तलाशी ली तो आतिशबाजी मिली जो जब्त कर कार्यवाही की गईं। बस को लापरवाही पूर्वक प्रतिबंधात्मक आतिशबाजी लाने के चलते उसे जब्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129