#धमाका_न्यूज: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की अध्ययनशालाओं में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया
Indore इंदौर। देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर की अध्ययनशालाओं में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही विषय विशेषज्ञ ने अपने विचार प्रकट किए। इसी अवसर पर प्रोफेसर प्रकाश गढ़वाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया और राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो शिवदत्त जोशी, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राकेश सिंघई, कुल सचिव प्रज्वल खरे, डीएसडब्ल्यू परीक्षा नियंत्रण यूटीडी के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें