शिवपुरी। नगर में गणेश महोत्सव की धूम मची है। चल, अचल झाकियों की श्रृंखला देखते ही बन रही है। अब डोल ग्यारस 3 सितम्बर से नगर में गणेश विसर्जन का सिलसिला शुरू हो रहा है जो अनंत चौदस तक जारी रहेगा। इसी क्रम में हर साल की तरह जनता के बीच खासी लोकप्रिय झाकियां बुधवार को नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माधव चौक से गणेश गोरी कुंड जाएंगी। ये समारोह "गणेश उत्सव समिति इंडस्ट्री एरिया गुना नाका शिवपुरी" की तरफ से होगा। भव्य, विशाल चल समारोह इंडस्ट्रियल एरिया पानी की टंकी से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर खाटू श्याम जी मंदिर गुना बाईपास से फतेहपुर रोड होते हुए झांसी तिराहा से गुरुद्वारा चौक एवं राजेश्वरी रोड से अस्पताल चौराहे पर पहुंचेगी। अस्पताल चौराहे के तत्पश्चात कोर्ट रोड होते हुए माधव चौक चौराहे पर विशाल आतिशबाजी का आयोजन रखा गया है।
ये झाकियां होंगी आकर्षण का केंद्र
1 श्री गणेश जी की झाकी
2 श्री जगन्नाथ जी की झाकी
3 श्री उज्जैन महाकाल झांकी
4 श्री विष्णु भगवान झांकी
5 श्री वृन्दावन रास टोली
6 श्री बाबा भोलेनाथ झांकी
7 श्री महाअसुरी सुरसा झांकी
हम भी हैं जोश में
8 बैंड, डीजे, लाइट, घोड़े
खास आकर्षण होंगे
उज्जैन से विशेष 21 सदस्यों की टीम द्वारा महाकाल भस्म आरती के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन समिति द्वारा किये जाएंगे। चल समारोह जब माधव चौक पर आएगा फिर भव्य आतिशबाजी के पश्चात श्री गणेश कुंड पर विसर्जन किया जाएगा। समस्त व्यापारी भाइयों ने नगर के लोगों से खास झाकियां देखने की अपील की है।
ट्रैफिक की करना होगी व्यवस्था
नगर में जाम के हालात न बने साथ ही लोग झाकियों का आनंद ले सकें इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को जनता को प्रवेश जारी रखते हुए ट्रैफिक को सुचारु रखने के इंतजाम करने होंगे। जो डोल ग्यारस से लगातार जारी त्योहारों ने होना आवश्यक हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें