Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_सबसे_पहले: जिले के शिक्षकों, प्राचार्यों, शैक्षणिक स्टाफ को ऑनलाइन ई अटेंडेंस 3 सितम्बर से लगाना अनिवार्य, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी कल से ऑनलाईन किसी भी स्कूल की मॉनीटरिंग करेंगे, उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिवपुरी (म.प्र.) द्वारा मंगलवार दिनांक 02/09/2025 को जारी आदेश के क्रम में जिले के शिक्षकों, प्राचार्यों, शैक्षणिक स्टाफ को ऑनलाइन ई अटेंडेंस 3 सितम्बर से अनिवार्य कर दी गई है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा कल से ऑनलाईन किसी भी स्कूल की मॉनीटरिंग की जाएगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
 विवेक श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिवपुरी ने बताया कि रवीन्द्र कुमार चौधरी कलेक्टर जिला शिवपुरी द्वारा आज दिनांक 02/09/2025 को मेरे समक्ष निर्देश दिये गये हैं कि शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षकीय संवर्ग (प्राचार्य सहित समस्त शैक्षणिक स्टॉफ) द्वारा ऑनलाईन ई-अटेंडेंस शासन नियम, निर्देशों के क्रम में 3 सितम्बर से अनिवार्य रूप से लगवाई जाए। उक्त क्रम में जिला अंतर्गत कार्यरत समस्त शिक्षकीय संवर्ग (प्राचार्य सहित समस्त शैक्षणिक स्टॉफ) को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 03/09/2025 से ऑनलाईन ई-अटेंडेंस लगाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा कल से ऑनलाईन किसी भी स्कूल की मॉनीटरिंग की जाएगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129