यह मामला एक महीने पहले सामने आया था, जब वार्ड क्रमांक 1, 7, 17, 31, 36 और 39 में हुए कत्तल, मुरम व डब्ल्यूएमएम कार्यों में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। जांच में पाया गया कि सहायक यंत्री सतीश निगम, उपयंत्री जितेंद्र परिहार और ठेकेदार अर्पित शर्मा मालिक, शिवम कंस्ट्रक्शन ने सरकारी धन का गबन कर फर्जी माप पुस्तिकाओं के आधार पर भुगतान लिया।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर एसडीएम अनुपम शर्मा ने मौके पर भौतिक सत्यापन किया। जांच में सामने आया कि लगभग 1.83 लाख रुपए के GSB मटेरियल के बदले 5.14 लाख रुपए का भुगतान और 7.99 लाख रुपए के WMM व डस्ट मटेरियल के बदले 18.99 लाख रुपए का भुगतान किया गया। कुल मिलाकर 16 लाख 13 हजार 906 रुपए कर अतिरिक्त का अधिक भुगतान किया गया।
सीएमओ ईशांक धाकड़ ने 21 जुलाई को दोनों इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की अनुशंसा की।
इसके बाद तहसीलदार की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें