निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल से हमने की बात
शहर के बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो रूम निष्का सेल्स विष्णु मंदिर रोड और ग्वालियर में धमाल मचा रहे निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल जी से हमने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वास्तव में जीएसटी की दरें कम होना त्योहारों पर बड़ा धमाका है। सरकार ने कई वस्तुओं पर दाम कम कर दिए है। एलईडी और एसी जो ग्राहकों के बीच ज्यादा डिमांड में रहते है इनकी छोटी सी भी खरीद पर तीन से पांच हजार की बचत होगी। इसी के साथ हम अपनी तरफ से भी लोगों को डिस्काउंट और उपहार देने जा रहे हैं यानि कि नवरात्रि से फायदे की बहार आने वाली है। एक और खास बात ये है कि हम ऑनलाइन के पूरे फायदे अपने शो रूम पर देंगे जिससे आफ्टर सेल सर्विस भी अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी। (सुनिए क्या कहना है व्यवसाई दीपेश अग्रवाल जी का)
-
विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक आशीष विजयवर्गीय से की बातचीत
हमने जीएसटी के फायदे को लेकर ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए जिले के एक और बड़े शो रूम विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक आशीष विजयवर्गीय से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एक बड़ा लाभ सभी ग्राहकों को मिलने वाला है। उदाहरण के लिए जीएसटी के दरों में बदलाव से पहले एलईडी और एसी पर 28% जीएसटी लगती थी, लेकिन अब 22 सितंबर से जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगी। ऐसे में 18,000 रुपये वाले उत्पाद पर 1,000 रुपये से 1,800 रुपये तक की सीधी छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए, पहले 18,000 रुपये की एलईडी पर टैक्स 5,040 रुपये पड़ता था, अब यही टैक्स घटकर 3,240 रुपये हो जाएगा। यानी कीमत सिर्फ टैक्स की वजह से 1,800 रुपये कम हो जाएगी। इसी के साथ नवरात्रि के अवसर पर होने वाला ये जीएसटी बदलाव सीजनल सेल (जैसे नवरात्रि-दिवाली के ऑफर) के साथ लागू होगा, इसलिए आम खरीददार को डील और रियायत दोनों मिलेंगी। हम अपनी तरफ से ग्राहकों को उपहार और डिस्काउंट देकर मालामाल कर देंगे। साथ ही ऑनलाइन के पूरे फायदे हम अपने शो रूम पर देंगे जिससे आफ्टर सेल सर्विस अपने शहर में उपलब्ध हो। (सुनिए क्या कहना है व्यवसाई आशीष विजयवर्गीय जी का)
मॉड्यूलर किचन लेकर हाजिर हुए विजयवर्गीय इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर
ग्राहकों को साल दर साल विजयवर्गीय फर्नीचर पर कुछ न कुछ नया मिलता आया है। उसी क्रम में किसी भी गृहणी की धड़कन यानी किचन की सजावट अब आम नहीं बल्कि खास करने की तैयारी आशीष और उनके छोटे भाई अभिषेक विजयवर्गीय ने की है। आशीष बताते हैं कि "प्रेस्टीज मॉड्यूलर किचन" के रूप में, प्रेस्टीज एरिना द्वारा पेश किए जाने वाले आधुनिक और कार्यात्मक मॉड्यूलर किचन की एक श्रेणी है, जो विविध लेआउट में आते हैं जैसे L-आकार, U-आकार, स्ट्रेट और आइलैंड किचन। ये किचन उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, कुशल डिज़ाइन और कस्टमाइज़ेशन विकल्पों के साथ आते हैं, जो शैली को कार्यक्षमता से जोड़ते हैं। कुछ प्रेस्टीज मॉड्यूलर किचन अल्ट्राफ्रेश मॉड्यूलर सॉल्यूशंस द्वारा डिजाइन किए जाते हैं, जो उन्हें अत्यधिक कुशल और कार्यात्मक बनाते हैं। इन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि ये कार्यक्षमता और शैली को सहज रूप से जोड़ते हैं, जो नवीनतम रसोई अंदरूनी के अनुरूप होते हैं। ये किचन आपकी पसंद के अनुसार अटैचमेंट और स्टोरेज विकल्पों के साथ कस्टमाइज़ किए जा सकते हैं, जिससे आपकी रुचि बढ़ती है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें