SHIVPURI शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में Internal Hackathon 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने नवीन विचारों पर आधारित प्रोजेक्ट जूरी के समक्ष प्रस्तुत किए। जूरी सदस्यों ने मॉडलों का मूल्यांकन विभिन्न दृष्टिकोणों से किया, जैसे– रिसर्च, सस्टेनेबिलिटी, स्टार्टअप की संभावनाएँ, सोशल यूटिलिटी एवं इनोवेशन। जूरी के निर्णय के आधार पर तीन टीमों को विजेता घोषित किया गया तथा 10 टीमों का चयन किया गया, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले Smart India Hackathon 2025 में भाग लेने के लिए संस्थान द्वारा अनुशंसित की जाएँगी ।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संचालक डॉ. एस. सी. चौबे ने छात्रों के प्रोजेक्ट देखे और उन्हें मार्गदर्शन दिया कि टेक्नोलॉजी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर समाज कल्याण हेतु उपयोगी प्रोजेक्ट कैसे बनाए जा सकते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक श्री नरेंद्र धाकड़ को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई तथा विजेता टीमों को शुभकामनाएँ एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें