शिवपुरी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसका सैकड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर की टीम पूरी सजगता से शिविर लगा रही है। शनिवार तक स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान में बड़ी सहभागिता करते हुए 12346 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया था, आज ये संख्या और बढ़ गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरी में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 240 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज रविवार को तहसील पोहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरी में विशेष शिविर के दौरान 240 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष विष्णु परिहार एवं महामंत्री लखन सेन द्वारा किया गया। इस शिविर में संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं गैर संचारी रोग की पहचान एवं उपचार के साथ दवाओं का नि:शुल्क वितरण तथा पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरी में 240 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 123 मरीजों की हीमोग्लोबिन की जांच, 150 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग 33 मरीजों का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर गोयल (श्वसन तंत्र एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिनेश राजपूत (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. रविंद्र सिंह सोलंकी (सर्जरी रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिनेश अग्रवाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अश्व गर्ग ( शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ.योगेंद्र रघुवंशी, डॉ.निधि एवं डॉ.प्रिया ने रोगियों का उपचार किया।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत तहसील कोलारस के ग्राम गढ में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज रविवार को तहसील कोलारस के ग्राम गढ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला एवं किशोरियों, बालिकाएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिये उत्साहपूर्वक से सम्मिलित हुई। शिविर में मातृ, शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं गैर संचारी रोग की पहचान एवं उपचार के साथ रैफरल सेवाए दी गई।
इसी क्रम में आज जिले में आयोजित स्वास्थ्य शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ में 280 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें नेत्र रोग के 28, दंत रोग के 10, स्त्री एवं प्रसूति रोग 20 मरीजों का परीक्षण कर दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर में 20 मरीजों के एक्सरे किये गये। साथ ही पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर डॉ. देबाशीष चक्रवर्ती (वरिष्ठ टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपक मेहता (कनिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. राकेश (कनिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. चेतन व्यास (कनिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. उमेश (कनिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ) ने रोगियों का उपचार किया।
बदरवास एवं सिरसौद में आयोजित हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर
* विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 626 रोगियों ने कराया उपचार एवं 18 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने काे मिल रही है। कल शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसौद सहित 40 स्वास्थ्य संस्थाओं पर स्वास्थ्य शिविरों में आयोजन किया गया। जिसमें 12346 महिला-पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जबकि विशेष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 644 मरीजों का उपचार किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास में विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर में कुल 384 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, 498 जांचें, 31 एक्सरे हुए, 18 स्पूटम जांच की गई। साथ ही 27 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 22 यूनिट रक्तदान किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास में विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर में कुल 384 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, 498 जांचें, 31 एक्सरे हुए, 18 स्पूटम जांच की गई। साथ ही 27 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 22 यूनिट रक्तदान किया गया।




































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें