शिवपुरी। शहर की परिणय वाटिका में आज बुधवार 24 सितम्बर को श्री श्याम इवेंट्स के डायरेक्टर अंकित सक्सेना, रेणु अग्रवाल, आयुष सक्सेना, विनायक सेठ, किरण उप्पल, विनी शुक्ला और उनकी टीम विशाल ढोलिडा गरबा नाइट 2025 का आयोजन परिणय वाटिका में करने जा रही है। इस गरबा को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है और जोरदार प्रैक्टिस के बाद आज प्रस्तुति देने पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि शिवपुरी में बीते तीन सालों से "श्री श्याम इवेंट्स" "ढोलिडा गरबा नाइट" का आयोजन करता आ रहा है और इस बार "ढोलिडा गरबा नाइट 2025" की व्यापक तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
इस बार ये धमाकेदार आयोजन 24 सितम्बर की शाम 5 बजे से परिणय वाटिका छतरी रोड शिवपुरी में होने जा रहा है। सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। प्रवेश पत्र के माध्यम से ही कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया गया है।
इस बार के गरबा की रौनक को और बड़े स्तर तक पहुंचाने के लिए मीडिया पार्टनर “मामा का धमाका डॉट कॉम” भी गरबा टीम के साथ हैं। तो वहीं विनायक सेठ, संचालक सेठ होंडा सिद्धेश्वर रोड, शिवपुरी, वाना कॉफी की ओर से किरण उप्पल आदि ने आयोजन को हिट करने में पूरी ताकत झोंक दी है।
इधर आयोजन समिति के प्रमुख श्री अंकित सक्सेना और रेनू अग्रवाल ने बताया कि “शिवपुरी में लगातार तीन वर्षों से हम गरबा का आयोजन कर रहे हैं। इस साल भी पारंपरिक संस्कारों और रंग-बिरंगे माहौल में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी पारंपरिक परिधान पहनकर सांस्कृतिक गीतों पर गरबा करते हुए उसे यादगार बनाएंगे।”
इवेंट को खास बनाने वाली हमारी टीम
इस गरबा नाइट को जादुई बनाने के लिए पूरी टीम जी-जान से जुटी है जिसमें आयुष सक्सेना, सुभाषिनी आचार्य, निकेतन शर्मा, अंशुल सक्सेना, आयुषी सक्सेना, रेनू अग्रवाल, अनु मित्तल, किरण उप्पल, अभिषेक शर्मा, गुंजन गुप्ता, मधु कुशवाहा, चेतना वर्मा, आयुषी शर्मा, सौम्या अग्रवाल, हर्षिता राजपूत। साथ ही शानदार डांस कोरियोग्राफी – WDS अजय चिराग की टीम।
डांस प्रैक्टिस पूरी हो चुकी है तो फिर
अब इंतजार किस बात का? आज मुख्य समारोह में अपनी डांडिया स्टिक उठाइए, दोस्तों को बुलाइए और शानदार गरबा का हिस्सा बन जाइए।
शहर भर में कलेक्शन प्वाइंट निम्न हैं
क्लब 20 (न्यू ब्लॉक)
श्रृंगार (फ्रंट ऑफ कल्पना एक्स-रे)
वाना कॉफी
मिरेकल ब्यूटी पार्लर (कमलागंज)
हम तुम चाय कैफे
डांडिया की धुन, रंगीन लाइट्स और परंपरा से जुड़े नृत्य—सब कुछ एक ही रात में।
तारीख: आज 24 सितम्बर 2025
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें