Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: निखिल मंजू जैन की 7 वर्षीय बेटी मोक्षी जैन ने "देवी आई देवी आई" गीत पर नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति, श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के दोनों मंच पर दी प्रस्तुति, डीएस डांस अकादमी की संचालक प्रियंका जैन से सीखी हैं नृत्य की बारीकियां, देखिए video

बुधवार, 10 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आजकल की होनहार बेटियां कमाल कर रही हैं उन्हें बचपन से सही ज्ञान, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम की समझ हासिल करा दी जाए तो वे परिवार का नाम रोशन कर देती हैं। शहर की विवेकानंद कॉलोनी ने मध्यांचल बैंक के सेनि अधिकारी राजेश जैन के बेटे निखिल मंजू जैन की 7 वर्षीय बेटी मोक्षी जैन जिसे प्यार से लीची भी पुकारते हैं वह श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के चल अचल झांकी समारोह के दिन आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बीते तीन सालों से लगातार प्रस्तुति देकर विजय हासिल कर रही है। इस बार नगर में दो मंच बने थे एक हंस बिल्डिंग के पास न्यू ब्लॉक और दूसरा कस्टम गेट पर जहां सांस्कृतिक आयोजन हुए इन दोनों में ही मोक्षी जैन ने नृत्य की अलग अलग शानदार प्रस्तुति दी। उसने "देवी आई देवी आई" गीत पर शानदार नृत्य किया। छोटी सी उम्र में उसे इस तरह शानदार नृत्य करते देख रहे दर्शक वाह वाह करते नजर आए। 
(आप भी देखिए एक झलक, ऊपर वीडियो न्यू ब्लॉक, नीचे कस्टम गेट)
मोक्षी जैन को नृत्य की ट्रेनिंग प्रियंका जैन ने दी है जो नगर के आर्यसमाज रोड पर कल्पना एक्सरे के सामने डीएस डांस अकादमी की संचालक हैं और बच्चों और महिलाओं को नृत्य और कुंभ में पारंगत करती हैं।













 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129