Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: प्रदेश स्तरीय अभियान, शिवपुरी में 8, 9 और 10 सितंबर को तीन दिन की वाहन चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस ने 444 चालान ठोककर 2,22,100 रुपए वसूले, ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए

बुधवार, 10 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सड़क दुर्घटनाओं कम करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में 08-09-2025 से 22-09-2025 तक यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस ने मात्र तीन दिन 8, 9 और 10 सितंबर को वाहन चेकिंग करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 444 चालान ठोककर 2,22,100 रुपए वसूल डाले हैं। ये वाहन चालक नीचे लिखे नियम का पालन करते नहीं मिले, किसी में कोई कमी मिली तो किसी में कोई और 
यानि कि हम लोग ट्रैफिक नियमों का पालन ही नहीं करते अन्यथा इतने चालान शायद नहीं होते। खैर अब भी संभल जाइए और ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्तों।
इन नियमों का पालन कीजिए
1. तेज गति से वाहन नहीं चलाना 
2. बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाना
3. बिना सीट बेल्ट नो
4. नाबालिक वाहन चलाना अपराध
5. वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना अपराध
6. शराब पीकर वाहन चलाना न बाबा न
7. रॉन्ग साइड वाहन चलाना गलत
8. ओवरलोडिंग वाहन चलाना जुर्माना
9. बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाना 
10. बिना फिटनेस वाहन नहीं चलाना 
11. बिना परमिट वाहन नहीं चलाना
संबंधित बिंदुओं पर 8, 9 और 10 सितंबर तक 444 चालान कर 2,22,100 रुपए का जुर्माना किया गया। शिवपुरी पुलिस सभी नागरिकों  से अपील करती है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129