Bhopal भोपाल। मप्र पुलिस 8 सितंबर से 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारना है। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान में तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग व बिना कागजों के जैसे लाइसेंस, फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। आदेश में कहा गया है कि बढ़ते सड़क हादसों और इनसे हो रही मौतों को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद जरूरी है। हर जिले में पुलिस अधिकारी और यातायात पुलिस मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे। हर दिन की कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भे जी जाएगी।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें