Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: MP गृह विभाग ने जारी की IPS तबादला सूची, शिवपुरी एसपी रहे सुनील पांडे और राजेश सिंह चंदेल के नाम शामिल, बधाई

सोमवार, 8 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। प्रदेश सरकार के ग्रह विभाग ने सोमवार को भापुसे अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें शिवपुरी जिले में पदस्थ रहे दो बेहतरीन पुलिस अधिकारियों के तबादले भी किए गए है। दोनों ही भोपाल आए हैं। 
इनमें सुनील कुमार पांडे उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर से अब उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किए गए हैं। 
जबकि दूसरे हरफन मौला और जनता के बीच खासे पॉपुलर 2010 बैच के आईपीसी  श्री राजेश सिंह चंदेल  जो अभी रीवा पदस्थ थे उनको डी आई जी भोपाल ग्रामीण पदस्थ किया है। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला और टीम ने उन दोनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी हैं। 
इस लिस्ट में डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अशोकनगर और धार जिले के एसपी बदले गए हैं। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर और भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) को भी बदला गया है। विजय कुमार खत्री को डीआईजी छतरपुर रेंज, विनीत कुमार जैन को डीआईजी बालाघाट, मनोज कुमार सिंह को डीआईजी इंदौर ग्रामीण, राकेश कुमार सिंह को डीआईजी छिंदवाड़ा, राजेश सिंह को डीआईजी भोपाल ग्रामीण और शशीन्द्र चौहान को डीआईजी सागर रेंज पदस्थ किया गया है। छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। बालाघाट डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग भेजा गया है। भोपाल ग्रामीण डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी एसएएफ मध्य क्षेत्र बनाया गया है।
मनोज कुमार सिंह डीआईजी रतलाम की पदस्थापना लोकायुक्त संगठन में डीआईजी के तौर पर की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) नगरीय पुलिस इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पुलिस रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर इंदौर भेजा गया है। मोनिका शुक्ला डीआईजी रेल, पीएचक्यू को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। निमिष अग्रवाल डीआईजी इंदौर ग्रामीण को डीआईजी रतलाम रेंज, डी कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा को डीआईजी पीएचक्यू, हेमंत चौहान डीआईजी एससीआरबी पीएचक्यू को डीआईजी रीवा रेंज बनाया गया है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129