Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: हर साल की तरह इस बार भी सजेगा गांधी पार्क में माई का दरबार, लगेंगे हेल्थ कैंप, 90 फिट के रावण का भी होगा दहन, निकलेगा शहर में चल समारोह, दो गुट फिर हुए एक

रविवार, 14 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
शिवपुरी। हर साल की तरह इस बार भी  गांधी पार्क में माई का दरबार सजेगा। अलग हुए समिति के सदस्य फिर से एक हो गए है जिसके बाद अब दो जगह नहीं अब एक ही जगह माई दरबार सजेगा। साथ ही हेल्थ कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा दशहरा पर 90 फिट के रावण का भी दहन  शहर में चल समारोह निकालने के बाद किया जाएगा। ये जानकारी मानव वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने दी और बताया कि माँ अम्बे एसोसिऐशन शिवपुरी के साथ मिलकर दिनांक 22 सितम्बर 2025 से गांधी पार्क मैदान में माता की स्थापना के साथ-साथ रावण दहन तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विगत 15 वर्षों से स्थानीय गांधी पार्क मैदान में नव दुर्गा महोत्सव के दौरान गरबा डांडियाँ की प्रस्तुति स्कूली स्तर, व्यवसायिक समूहों द्वारा करता आ रहा है। इसी क्रम में सोसायटी इस वर्ष भी माताजी की स्थापना पूजा पाठ, संगीतमय महाआरती सैकड़ों दीपकों सहित अनेक प्रकार के सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के रूप में कई प्रतियोगिताएँ तथा अनेक कार्यक्रम जैसे-मेडीकल कैम्प, चित्रकला प्रतियोगिता, धार्मिक वेशभूषा, गणेश जी सजाओं प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं बुराई के प्रति रावण के पुतला दहन  आयोजित करने जा रही हैं।
ये होंगे आयोजन 
प्रतिदिन सायंकाल 7:30 बजे संगीतमय महाआरती का आयोजन दर्शनीय है।
दिनांक - 21 सितम्बर 2025, माताजी का आगमन, कलश यात्रा सहित (समय दोप. 1:30)
22 सितंबर 2025, माताजी स्थापना (सुबह 7:30 बजे से)
रंगोली प्रतियोगिता (सायं 4 बजे से)
दिनांक 23 सितंबर 2025, चित्रकला प्रतियोगिता (प्रातः 10 बजे से)
गणेश प्रतिमा सजाओ प्रतियोगिता (सायं 6 बजे से)
दिनांक 24 सितम्बर 2025, हेल्थ कैम्प (प्रातः 10 बजे से दोप. 2 बजे तक)
फिजियो थेरेपी,
होम्यो पैथिक
आयुर्वेदिक
श्रीमती स्मिता गोयल
डॉ. रवि गोयल
डॉ. अनिल वर्मा
दिनांक 25 सितम्बर 2025, झाँसी के प्रख्यात चिकित्सक द्वारा हेल्थ कैम्प
डॉ. एन.एस. सेंगर,
डॉ. आर.पी.एस. बुन्देला
डॉ. प्रतीक शिवहरे
(नेफ्रोलॉजिस्ट एम.डी.)
(गैस्ट्रोलॉजिस्ट एम.डी.)
(त्वचा विशेषज्ञ)
दिनांक 26 सितम्बर 2025, रात्रि जागरण, भजन संध्या एवं खाटू श्याम दरबार (रात्रि 9 बजे से)
(जबलपुर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा) छप्पन भोग एवं पूड़ी-सब्जी वितरण (रात्रि 9 बजे से)
दिनांक - 27 सितम्बर 2025, मुख्य आर्कषण लाईव गरबा डांडियाँ (बॉम्बे के डी.जे. कलाकारों द्वारा, रात्रि 8 बजे से)
दिनांक 28 सितम्बर 2025, ग्वालियर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा हेल्थ कैम्प (प्रातः 10 बजे से)
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी (ड.म, म.ड.)
नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत (एम.एस.)
चेस्ट फिजिशियन डॉ. दीपक चौपड़ा (म.स.)
इन्टर क्लब डांड़ियाँ प्रतियोगिता (रात्रि8 बजे से)
दिनांक - 29 सितम्बर 2025, स्कूल एवं प्रोफेशनल गरबा डांडिया प्रतियोगिता (रात्रि 8 बजे से)
दिनांक 30 सितम्बर 2025, हवन पूजन (प्रातः 7 बजे से) माताजी का विसर्जन (बोप. 3 बजे स)
दिनांक - 2 अक्टूबर 2025, श्री राम शोभा यात्रा, हनुमान मंदिर से कोर्ट रोड, आर्यसमाज रोड, न्यूब्लॉक चौराहा, हंस बिल्डिंग होते हुए गांधी पार्क मैदान में (दोप. 3 बजे से) रावण दहन एवं दशहरा मिलन (सायं 7 बजे से)
मुख्न नार्यावण सोसायटी द्वारा बुराई से प्रतीक रावण की 90 फीट ऊँचे पुतले का दहन किया जायेगा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129